रायसेन/बरेली, कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे दो निर्दलीय हार के डर से चुनाव मैदान से हटे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 2, 2022

रायसेन/बरेली, कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे दो निर्दलीय हार के डर से चुनाव मैदान से हटे।

कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे दो निर्दलीय हार के डर से चुनाव मैदान से हटे।

रायसेन/बरेली, कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे दो निर्दलीय हार के डर से चुनाव मैदान से हटे।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कांग्रेसी में बगावत के सुर नगरी निकाय चुनाव को लेकर प्रारंभ से ही सुनाई दे रहे हैं। जिन लोगों को कांग्रेस ने टिकट नहीं दी थी, उन्होंने निर्दलीय फार्म भरे थे। उन्होंने हार के डर के चलते आज चुनाव मैदान छोड़ दिया। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 से जहां भाजपा ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत को भाजपा ने पार्षद पद हेतु प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कांग्रेस ने सुनील राय को पार्षद पद हेतु चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस के विपक्ष में पूर्व पार्षद जुल्फिकार खान, शेख लाइक ने निर्दलीय फार्म भरा था। इनके फार्म भरने में भी स्वार्थ सिद्धि स्पष्ट रूप से दिखाई दी, तभी तो हार के डर से आज उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया और चुनाव मैदान से हट गए। वार्ड क्रमांक 3 जहां कांग्रेस से अनुभवहीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है वहीं भाजपा ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष को पार्षद प्रत्याशी बनाया है। दबी जबान में वार्ड वासियों ने बताया कि स्वार्थ सिद्धि के चलते दोनों ने चुनाव मैदान छोड़ा है। दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों ने क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह के समक्ष कांग्रेस को समर्थन दिया। अब प्रश्न यह उठता है कि कांग्रेस से बगावत करने वालों को क्या कांग्रेस स्वीकार करेगी या फिर घर के रहे ना घाट के की तर्ज पर कार्य चलता रहेगा।

रायसेन/बरेली, कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे दो निर्दलीय हार के डर से चुनाव मैदान से हटे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...