Post Top Ad
Saturday, July 16, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
शिक्षक मां ने बच्चे को नहीं दिलाई स्कूल ड्रेस तो नाबालिग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा - 'अब आप स्कूल के लिए लेट नहीं होंगी, हैप्पी बर्थ-डे मम्मी'
शिक्षक मां ने बच्चे को नहीं दिलाई स्कूल ड्रेस तो नाबालिग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा - 'अब आप स्कूल के लिए लेट नहीं होंगी, हैप्पी बर्थ-डे मम्मी'
राजस्थान। अलवर जिले में स्कूल ड्रेस न दिलाने पर 15 साल के नाबालिग लड़के ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बहरोड़ कस्बे का है, शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि ये मेरी तरफ से मां को बर्थडे गिफ्ट है। मामले की सूचना मिलते ही बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग के शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने सुसाइड नोट में लिखा है, 'अब आप स्कूल के लिए कभी लेट नहीं होंगी, दुनिया का सबसे अच्छा बर्थ-डे गिफ्ट, हैप्पी बर्थ-डे मम्मी जी।' पुलिस ने सुसाइड नोट को भी कब्जे में ले लिया है, मृतक के परिजनों से पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि मृतक की मां स्कूल में टीचर हैं, उसके पिता का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। दोनों मां-बेटा किराए के मकान में रह रहे थे, बेटा दो दिन से अपनी मां से स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने की जिद कर रहा था। मां ने भी कहा कि वह उसे ड्रेस दिलवा देंगी। शुक्रवार को मां के जन्मदिन के दिन भी वह उनसे ड्रेस खरीदने की जिद करने लगा, जिस पर मां ने उसे यह कहते हुए डांट दिया कि वह स्कूल के लिए लेट हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वह शाम को वापस आकर ड्रेस दिलवा देंगी, लेकिन यह बात बच्चे के दिल पर लग गई और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। जब मां वापस घर पहुंची तो देखा कि घर अंदर से बंद है। मां ने बेटे को कई बार आवाज लगाई, लेकिन जब उसे कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखते ही सभी के होश उड़ गए। नाबालिग का शव पंखे से लटका हुआ था, फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद