Post Top Ad
Saturday, July 16, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रीवा
सास-बहू में आए दिन होती थी लड़ाई, ससुर ने बहू को सुपारी देकर करवाई पत्नी की हत्या, ससुर भी करना चाहता था दूसरी शादी।
सास-बहू में आए दिन होती थी लड़ाई, ससुर ने बहू को सुपारी देकर करवाई पत्नी की हत्या, ससुर भी करना चाहता था दूसरी शादी।
रीवा। बहू ने सास की गला रेतकर हत्या कर दी, इस मामले में अब नया मोड़ आया है। हत्या की साजिश ससुर ने रची और बहू को 3 हजार रुपए में सुपारी दी थी। उसने हत्या के बदले बहू को जिंदगी भर रुपए देते रहने का वादा भी किया था। बहू ने ससुर के दिए हंसिए से ही सास को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने अब ससुर को भी अरेस्ट कर लिया है। मामला मनगवां थाना इलाके के गंगेव चौकी का है। अतरैला बरासिंहा प्लाट गांव का आरोपी ससुर दूसरी शादी करना चाहता था, इसलिए उसने पत्नी को ठिकाने लगाने की साजिश रची। बहू की सास से पटती नहीं थी, इसी बात का फायदा उसने उठाया। बहू भी लालच और सास से नफरत की वजह से इस काम के लिए राजी हो गई।
पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई की सुबह 5 बजे सरोज कोल (50) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शुरुआत से ही बहू कंचन कोल (25) पर शक था। उसे हिरासत में ले लिया गया था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच बता दिया। इसके बाद सरोज के पति बाल्मीकि कोल (55) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बहू ने पुलिस को बताया कि उसका सास से अक्सर झगड़ा होता रहता था। इससे वह परेशान रहती थी। ससुर भी दूसरी शादी करना चाहता था। दोनों ने मिलकर मीटिंग की और सरोज की हत्या की साजिश रची। घटना से एक दिन पहले आरोपी ससुर किसी मामले में पेशी की बात कहकर मैहर चला गया। वहां वह अपनी बहन के घर रुका।
साजिश रचने के दूसरे दिन की सुबह सास घर के अंदर सो रही थी। बहू ने पहले उस पर तवे से हमला किया। जब वह बेहोश हो गई, तो उसने ससुर के दिए हंसिए से सास पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। आस-पड़ोस के लोगों को आता देख वह भाग निकली। लहूलुहान महिला को मनगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से SGMH रेफर कर दिया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंचन का पति मेरठ (UP) में नौकरी करता है। चर्चा है कि वह आए दिन दूसरे लड़कों के साथ बाइक में बैठकर कहीं चली जाती थी। इसका सास विरोध करती थी। इसी बात को लेकर अक्सर सास और बहू में लड़ाई होती थी। दादा ससुर बहू (सरोज) का पक्ष न लेकर नत बहू (कंचन) का पक्ष लेता था। तीनों एक-दूसरे के चरित्र पर आरोप लगाते थे, आरोपी बाल्मीकि भी प्राइवेट नौकरी करता है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रीवा
Share This
About Ghatak reporter
रीवा
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रीवा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद