Post Top Ad
Saturday, July 9, 2022
Home
अपराध
झारखंड
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पूर्व विधायक के साले को रास्ते से हटाने के लिए बेटी ने हत्यारे को दी सुपारी, पैसे नहीं थे तो सुपारी में दी हीरे की अंगूठी।
पूर्व विधायक के साले को रास्ते से हटाने के लिए बेटी ने हत्यारे को दी सुपारी, पैसे नहीं थे तो सुपारी में दी हीरे की अंगूठी।
झारखंड। सरायकेला जिले के आदित्यपुर में 29 जून की रात हुई पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। व्यवसायी कन्हैया सिंह की हत्या के मामले में सरायकेला पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग और बदले की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया, जिसमें मृतक की बेटी का भी हाथ था। एसपी और एसआईटी टीम के अध्यक्ष के मुताबिक, कन्हैया सिंह की हत्या प्रेम में अड़चन और राजवीर सिंह के परिवार को प्रताड़ित कर आदित्यपुर भगाने के परिणाम स्वरूप हुई है। इस दोनों घटनाओं से राजवीर गुस्से में था, इसके लिए राजवीर सिंह ने अपनी प्रेमिका औऱ कन्हैया सिंह की पुत्री अपर्णा और दोस्त निखिल गुप्ता का सहारा लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
एसपी के मुताबिक, कन्हैया सिंह की हत्या की सूत्रधार उनकी बेटी ही बनी, जो पल-पल की जानकारी और लोकेशन हत्यारों को दे रही थी। सरायकेला पुलिस ने बताया कि कन्हैया सिंह की हत्या 20 जून को पटना में ही हो जाती, मगर वहां मौका नहीं मिला। 20 जून की रात राजवीर सिंह दोस्त और शूटर निखिल गुप्ता को साथ लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटे राय किस्कू के बेटे सौरभ किस्कू को लेकर पटना गए थे। उस दिन कन्हैया सिंह पटना में मौजूद था, इसका लोकेशन भी अपर्णा सिंह दे रही थी। पटना में निखिल को देशी कट्टा सौरभ किस्कू ने ही उपलब्ध कराया था। सौरभ ने साढ़े 8 हजार रुपए में देशी कट्टा और एक गोली उपलब्ध कराया था। इस हत्याकांड में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें राजवीर सिंह, अपर्णा सिंह, शूटर निखिल गुप्ता और सौरभ किस्कू शामिल हैं, जबकि दो आरोपी छोटू दिग्गी और रवि सरदार अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी निखिल का हत्या के समय पहने कपड़े, जूते, देशी कट्टा, एक खोखा और 4 मोबाइल जब्त किए हैं।
बता दें कि राजवीर सिंह औऱ अपर्णा सिंह का प्रेम प्रसंग 5 साल पुराना है। जब डीएवी एनआईटी में राजवीर 10वीं और अपर्णा 8वीं में पढ़ती थी, तब राजवीर का पूरा परिवार मांझी टोला में रहता था। कन्हैया सिंह को इस बात का पता चला तो उसने राजवीर ही नहीं उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद राजवीर सिंह के परिवार को पैतृक घर बेचकर मानगो में किराए के मकान में रहने की नौबत आ गई थी। हत्याकांड के मुख्य शूटर निखिल गुप्ता को कन्हैया सिंह की हत्या करने के लिए सुपारी के रूप में राजवीर ने मात्र 4 हजार रुपए नकद और अपनी प्रेमिका की हीरे की अंगूठी दी थी, जबकि कुछ और पैसे हत्या के बाद देनी थी। हत्या करने के बाद निखिल साढ़े 11 बजे रात को मानगो डिमना जाकर पैसे की मांग भी की थी, लेकिन उस समय राजवीर सिंह ने पैसे नहीं दिए थे।
Tags
# अपराध
# झारखंड
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद