Post Top Ad
Saturday, July 9, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
शिक्षक दादा पैसे देने से करते थे माना तो पोते ने 6 साल के मासूम के मुंह को फेवीक्विक से चिपकाया, दादा के घर में मिली लाश।
शिक्षक दादा पैसे देने से करते थे माना तो पोते ने 6 साल के मासूम के मुंह को फेवीक्विक से चिपकाया, दादा के घर में मिली लाश।
उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में अपहरण के बाद बच्चे की हत्या मामले में ट्यूशन टीचर के बेटे-बहू और पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 6 साल के मासूम की टीचर के घर में लाश मिली थी। PUBG गेम खलने के आदी पोते ने अपने दादा को फंसाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस ने कुछ देर बाद ही इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। यह वारदात लार थाना इलाके के हरखौली गांव में घटित हुई। दरअसल, गांव के निवासी गोरख यादव का 6 वर्षीय बेटा बीते बुधवार को नजदीक रहने वाले बुजुर्ग टीचर नरसिंह विश्वकर्मा के घर ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो कोई सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद गांव के बाहर एक खेत में एक लेटर मिला, जिसमें बच्चे को छोड़ने के बदले 5 लाख की फिरौती की मांग की गई थी। इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दी गई, रात करीब 9 बजे गांव में पुलिस पहुंची और छनबीन शुरू की गई, फिर भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।
इसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने ट्यूशन टीचर के बेटे राजकुमार से देर रात पूछताछ की, तो पता चला कि मासूम का शव ट्यूशन टीचर के घर के शौचालय के अंदर पड़ा है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि बुजुर्ग टीचर के पोते अरुण विश्वकर्मा (20 साल) ने मासूम को अगवा कर लिया था। इसके बाद फेवीक्विक से मासूम के दोनों होठों को चिपकाकर उसका मुंह बंद कर दिया और दोनों हाथ-पैर बांध दिए थे, फिर मारपीट के बाद मासूम की हत्या कर दी। वहीं, शव को घर के बाहर बने टॉयलेट में छिपा दिया था, पुलिस ने देर रात शव को बरामद किया था। विवेचना में यह मामला आया कि टीचर का पोता अरुण विश्वकर्मा कोई काम नहीं करता था, सट्टेबाबी में पैसा लगाता था। साथ ही पब्जी गेम खेलने का भी आदी है, इसके दादा-दादी (ट्यूशन शिक्षक और पत्नी) ऐसा करने से मना करते थे और जब वह पैसा मांगता था तो डांटकर भगा देते थे, जिससे खार खाये पोते अरुण ने उन्हें सबक सिखाने की ठानी और घर ट्यूशन पढ़ने आए 6 साल के बच्चे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए पांच लाख की फिरौती की चिट्ठी भी छोड़ दी। आरोपी अपने दादा-दादी को जेल भिजवाना चाहता था। बुजुर्ग टीचर के बेटे राजकुमार और बहू कुसुम को भी अपने बेटे के कृत्य की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने मामले को छिपाकर आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और मुख्य आरोपी के साथ मामले को छिपाने में सह आरोपी माता-पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद