Post Top Ad
Tuesday, July 26, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, घर-घर ऑनलाइन की पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक, बिल्वपत्र-फूल चढ़ाकर किया भगवान भोले का अभिषेक।
रायसेन, घर-घर ऑनलाइन की पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक, बिल्वपत्र-फूल चढ़ाकर किया भगवान भोले का अभिषेक।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मंगलवार की शाम सीहोर वाले शिवकथा वाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा द्वारा कुबरेश्वर धाम हेमा चितवलिया सीहोर घर-घर ऑनलाइन तरीके से पार्थिव शिवलिंगों की पूजन आरती अभिषेक शिवभक्तों से कराया। शिव अभिषेक को लेकर महिला श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इधर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में आस्था की भीड़ उमड़ी। शिव का पूजन करने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भोले को बिल्वपत्र, फूल आदि चढ़ाकर उनका अभिषेक किया गया। शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। शिव मंदिरों और शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। जिले के भोजेश्वर महादेव भोजपुर, सोमेश्वर धाम शिवमन्दिर किला पहाड़ी, 1001 रूद्र्धारि नीलकण्ठेशवर महादेव मंदिर, हरदौट गैरतगंज, तपोभूमि मवलखोह मन्दिर गढ़ी सहित शहरभर के शिवालयों में अल सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया था। भोले का अभिषेक दूध, दही, शहद आदि से किया गया। कई शिवालयों में पंडित ने मंत्रोच्चारण के बीच भोले का अभिषेक श्रद्धालुओं से करवा रहे थे तो कहीं श्रद्धालु अपने तरीके से भोले का अभिषेक कर उन्हें मनाने का जतन कर रहे थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद