लेक्चरर की पत्नी के तीन सिपाहियों से अवैध संबंध, पति ने पत्नी को कॉन्स्टेबल के साथ पकड़ा, पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 10, 2022

लेक्चरर की पत्नी के तीन सिपाहियों से अवैध संबंध, पति ने पत्नी को कॉन्स्टेबल के साथ पकड़ा, पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज।

लेक्चरर की पत्नी के तीन सिपाहियों से अवैध संबंध, पति ने पत्नी को कॉन्स्टेबल के साथ पकड़ा, पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज।

लेक्चरर की पत्नी के तीन सिपाहियों से अवैध संबंध, पति ने पत्नी को कॉन्स्टेबल के साथ पकड़ा, पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज।

राजस्थान। बाड़मेर जिले के बालोतरा निवासी लेक्चरर पति ने अपनी पत्नी को एक कैफे में पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ पकड़ लिया। लेक्चरर ने बालोतरा थाने के तीन कॉन्स्टेबल पर पत्नी के साथ अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने शनिवार को बाड़मेर एसपी से मुलाकात कर शिकायत की और तीनों कॉन्स्टेबल पर कार्रवाई की मांग की। बाड़मेर एसपी ने लेक्चरर की शिकायत पर बालोतरा थाने के कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी को लाइनहाजिर कर दिया है। दरअसल, लेक्चरर की शादी साल 2015 में बालोतरा निवासी युवती के साथ हुई थी। इसके बाद आपसी विवाद के चलते 2019 से युवती अपने मायके में रह रही है। उसने लेक्चरर पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और भरण पोषण का मामला दर्ज करवा रखा है। पीड़ित ने कहा कि तीनों कॉन्स्टेबल बालोतरा थाने के हैं, जहां पत्नी ने केस दर्ज करवा रखा है।

लेक्चरर के मुताबिक, विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही है, वह प्रतिमाह भरण पोषण भी ले रही है। लेक्चरर के अनुसार, उसने पत्नी को एक कैफे में कॉन्स्टेबल के साथ देखा, इसके बाद पत्नी का फोन लेकर चेक किया तो उसमें पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ बातचीत की आपत्तिजनक चैट भी मिली। लेक्चरर का कहना है कि बीती रात जब वह एसपी से मुलाकात के लिए बाड़मेर आ रहा था तो अज्ञात बदमाशों ने अलग-अलग गाड़ियों से उसका रास्ता रोकने का प्रयास किया, ऐसे में उसे प्राइवेट एंबुलेंस किराए पर लेकर एसपी कार्यालय आना पड़ा।

पति का आरोप है कि बालोतरा थाने के कांस्टेबल संदीप चौधरी और दो अन्य के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। शिकायत में लेक्चरर ने आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में बाड़मेर एसपी के मुताबिक, लेक्चरर की शिकायत के आधार संबंधित कॉन्स्टेबल को लाइनहाजिर किया गया है। प्रकरण की जांच अन्य जिले के अधिकारी से करवाई जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

लेक्चरर की पत्नी के तीन सिपाहियों से अवैध संबंध, पति ने पत्नी को कॉन्स्टेबल के साथ पकड़ा, पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...