Post Top Ad
Sunday, July 10, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
गेम खेलने के बहाने बच्चे ने दोस्त के मोबाइल में देख ली अश्लील वीडियो, कहा- सबको बता दूंगा, तो दोस्तों ने कर दी बच्चे की हत्या।
गेम खेलने के बहाने बच्चे ने दोस्त के मोबाइल में देख ली अश्लील वीडियो, कहा- सबको बता दूंगा, तो दोस्तों ने कर दी बच्चे की हत्या।
उत्तर प्रदेश। झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में 48 घंटे पहले एक 11 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि बच्चे की हत्या उसके दोस्तों ने की थी। दरअसल, बच्चा अपने दोस्त के मोबाइल में PUBG गेम खेलता था, उसी दौरान उसने मोबाइल की गैलरी में अश्लील वीडियो व तस्वीरें देख लीं। इस पर बच्चे ने कहा कि वो ये बात सभी को बता देगा। इस पर उसके दोस्त ने भेद खुलने के डर से बच्चे की हत्या कर दी, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम में रहने वाले 11 साल के बच्चे के पिता ने पुलिस से शिकायत में कहा कि 6 जुलाई को उनका 11 वर्षीय बेटा लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा तो पुलिस से शिकायत की। खोजबीन के दौरान बालक का शव गांव के एक स्थान पर पड़ा मिला। पुलिस तुरंत फोरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर घटनास्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, हत्या के आरोपी भी भीड़ में ही मौजूद थे।
पुलिस की छानबीन के दौरान खोजी डॉग यूली उर्फ रानी ने घटनास्थल के पास मकान के बाहर भीड़ में मौजूद राघवेन्द्र राजपूत व बाल अपचारी को सूंघ लिया। यह देख ग्रामीण आश्चर्य में पड़ गए, इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि गांव के रवि श्रीवास, जितेन्द्र दुबे, राघवेन्द्र राजपूत और बाल अपचारी मृतक बच्चे के दोस्त थे। बाल अपचारी को छोड़कर अन्य की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक डंडा, खून से सनी चारपाई, मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के दोस्त पबजी गेम खेलते थे। मृतक और बाल अपचारी के पास मोबाइल नहीं था। वह दोनों राघवेन्द्र राजपूत के मोबाइल में गेम देखते और खेलते थे। रवि श्रीवास का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था, रवि के मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सेव थे, जिन्हें मृतक बालक ने पबजी गेम खेलने के बहाने देख लिया था। जब इसकी जानकारी रवि को हुई तो बदनामी के डर से उसकी डांट लगाई। इस पर मृतक ने कहा कि वह सबको बता देगा, इसके बाद रवि ने राघवेन्द्र व जितेन्द्र और बाल अपराधी को इस बात की जानकारी दी, सभी ने बालक की हत्या की साजिश रची।
इसके बाद 6 जुलाई की सुबह रवि से 500 रुपए लेकर बाल अपचारी ने बालक को पबजी गेम खेलने के लिए माता मंदिर के पास बुलाया। राघवेन्द्र राजपूत उधार के 16 हजार रुपए माफ किए जाने के लालच में योजना के मुताबिक PUBG गेम खेलकर मृतक बालक और बाल अपचारी को अगल-बगल बैठाए रहा। रवि श्रीवास व जितेन्द्र दुबे सामने श्यामलाल के बाड़े में छिपकर इंतजार कर रहे थे। पबजी गेम खत्म होते ही बाल अपचारी मोबाइल लेकर गेम खेलने के बहाने मृतक को श्यामलाल के बाड़े में ले गया, जहां पीछे से राघवेन्द्र भी पहुंच गया। जितेन्द्र दुबे व राघवेन्द्र ने वहां पड़े चारपाई के पाए और बाल अपराधी ने एक डंडा उठा लिया। इसके बाद बाल अपचारी ने सुमित के पैर में डंडा मार दिया। राघवेन्द्र व जितेन्द्र ने भी चारपाई के पाये से बालक के चेहरे पर वार किए, जिससे वह बेहोश हो गया। रवि श्रीवास गर्दन दबाए रहा, जितेन्द्र दुबे व राघवेन्द्र ने कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद चारों ने शव को बाड़े में उपले, लकड़ी कबाड़ व अनाज की बोरियों के नीचे दबा दिया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद