Post Top Ad
Friday, July 8, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पति ने पत्नी की करवाई वाइफ स्वैपिंग, दूसरी बार जाने से किया माना तो पति ने किया कुकर्म, देवर ने भी किया दुष्कर्म।
पति ने पत्नी की करवाई वाइफ स्वैपिंग, दूसरी बार जाने से किया माना तो पति ने किया कुकर्म, देवर ने भी किया दुष्कर्म।
उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर में वाइफ स्वैपिंग की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता का कहना है कि धोखे से पति उसे दिल्ली की वाइफ एक्सचेंज पार्टी में ले गया और वहां उसके साथ दरिंदगी की गई। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के निर्देश के बाद उसके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़िता नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है, उसकी दूसरी शादी गुरुग्राम में एक शख्स से 14 जनवरी, 2021 को हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा, एक दिन उसका पति शॉपिंग के बहाने धोखे से उसे वाइफ एक्सचेंज पार्टी में दिल्ली ले गया। पीड़िता का कहना है कि वहां उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया गया। आरोप यह भी है कि उसके बाद वाइफ एक्सचेंज पार्टी में जाने से इनकार करने पर पति ने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसके देवर ने भी उसके साथ कई बार जबरन रेप किया। जब उसने पति से शिकायत की तो उसने नजरअंदाज किया। उसने कहा, अभी शादी नहीं हुई और जब तक उसका विवाह नहीं होता तब तक ऐसे ही रहना पड़ेगा। इस दौरान उसके साथ कई बार पिटाई भी की गई। जब उसने विरोध किया गया तो पति ने उसे गुरुग्राम में एक अलग किराये का कमरा लेकर दे दिया।
आरोप है कि देवर ने वहां जाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। पुलिस में शिकायत करने पर देवर ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि उसने इस मामले की शिकायत मुजफ्फरनगर एसएसपी और थाना पुलिस से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने पर आखिर में पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद इस मामले में एसीजेएम-1 कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ धारा 376, 307, 323.504 और 506 में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद