मजिस्ट्रेट के स्टेनो ने शादी से किया इनकार तो युवती ने तमंचा अड़ाकर किया अपहरण, जबरदस्ती कर रही थी शादी, कार में रखकर लाई थी लाल जोड़ा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 8, 2022

मजिस्ट्रेट के स्टेनो ने शादी से किया इनकार तो युवती ने तमंचा अड़ाकर किया अपहरण, जबरदस्ती कर रही थी शादी, कार में रखकर लाई थी लाल जोड़ा।

मजिस्ट्रेट के स्टेनो ने शादी से किया इनकार तो युवती ने तमंचा अड़ाकर किया अपहरण, जबरदस्ती कर रही थी शादी, कार में रखकर लाई थी लाल जोड़ा।

मजिस्ट्रेट के स्टेनो ने शादी से किया इनकार तो युवती ने तमंचा अड़ाकर किया अपहरण, जबरदस्ती कर रही थी शादी, कार में रखकर लाई थी लाल जोड़ा।

उत्तर प्रदेश। बिजनौर के चांदपुर में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के स्टेनो का फिल्मी स्टाइल में ऑफिस जाते समय अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। चार घंटे बाद पुलिस ने अपहृत हुए युवक को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक का अपहरण करने वाली लड़की और उसके भाई के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शादी से इनकार करने की बात पर नाराज लड़की ने अपने भाई और उसके दोस्तों संग मिलकर युवक का अपहरण कर लिया। युवक को जबरन नजीबाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में ले जाया गया, इसी दौरान अपहृत के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस पहुंच गई और अपहरण करने वाले तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। वहीं, युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, चांदपुर के जुडिशल मजिस्ट्रेट के स्टेनो अंकुर का ऑफिस जाते समय कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और कार में डालकर अपने साथ ले गए, अंकुर अपने एक साथी के साथ ऑफिस जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस और एसओजी की टीम ने अंकुर के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। लोकेशन के आधार पर पुलिस नजीबाबाद के आर्य समाज मंदिर पहुंच गई, वहां से युवक अंकुर को सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण करने वाली युवती और उसका रिश्ते का भाई और भाई का दोस्त मौके पर पकड़े गए, जबकि चार अन्य फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए दो युवकों के पास से दो तमंचे और शादी का लाल जोड़ा बरामद हुआ।

मजिस्ट्रेट के स्टेनो ने शादी से किया इनकार तो युवती ने तमंचा अड़ाकर किया अपहरण, जबरदस्ती कर रही थी शादी, कार में रखकर लाई थी लाल जोड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि स्टेनो अंकुर का रिश्ता 14 मई 2021 को युवती के साथ से हुआ था और रिश्ता करने के दौरान ही दान दहेज में काफी सामान और गाड़ी दी गई थी, लेकिन बाद में अंकुर ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपियों ने कहा कि युवक को शादी के लिए कई बार समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसलिए उसको युवती के साथ शादी कराने के उद्देश्य से उठाया गया और शादी कराने के लिए आर्य समाज मंदिर लेकर आए थे। मंदिर में आरोपी युवती और अंकुर की जबरदस्ती शादी कराई जानी थी, अगर वह शादी के लिए तैयार नहीं होता तो उसकी हत्या कर दी जाती। पुलिस ने लड़की सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं, स्टेनो अंकुर का कहना है कि उसकी शादी युवती के साथ तय हुई थी, लेकिन फोन पर बात करने के कारण उसका मंगेतर से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई पंचायतें भी हुईं, जिसमें फैसला भी हो गया और दहेज में लिया गया सामान वापस करने का ऑफर भी दिया। लड़की पक्ष ने फैसला मान भी लिया, लेकिन घर जाकर मना कर देते थे और आरोपी जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहे थे। शादी न करने पर जान से मारने या अपहरण करने की धमकी दी जा रही थी। इसी के तहत गुरुवार को ऑफिस जाते समय बाइक रोक ली और पीछे से आई कार में डालकर उसे नजीबाद के आर्य समाज मंदिर में ले गए थे, जहां जबरदस्ती शादी कराने का प्रयास कर रहे थे।

मजिस्ट्रेट के स्टेनो ने शादी से किया इनकार तो युवती ने तमंचा अड़ाकर किया अपहरण, जबरदस्ती कर रही थी शादी, कार में रखकर लाई थी लाल जोड़ा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...