Post Top Ad
Wednesday, July 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, मतगणना स्थल पर पत्रकारों के साथ थाना प्रभारी ने किया अभद्र व्यवहार।
राजगढ़/तलेन, मतगणना स्थल पर पत्रकारों के साथ थाना प्रभारी ने किया अभद्र व्यवहार।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगरी निकाय चुनाव के अंतिम परिणाम की अपडेट के लिए शासकीय कन्या स्कूल में नगर के पत्रकार गण पहुंचे। वहां प्रशासन द्वारा पत्रकारों को बैठने के लिए की गई चिन्हित जगह पर नगर के पत्रकार बैठे। वहां तलेन थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। वहां से तेज आवाज में बाहर जाने को कहा, एक साथी का मोबाइल भी छुड़ाना चाहा। पुलिस का रुख देखकर नगर के समस्त पत्रकार गण मतगणना स्थल से बहिष्कार करके बाहर आ गए। पुलिस के इस व्यवहार से नगर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक डांगरा, अवध नारायण उपाध्याय, मुकेश यादव, सतीश यादव, कय्यूम खान, राजेंद्र यादव, रईस मंसूरी, खुशहाल जोशी आदि पत्रकारों ने रोष प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि मतदान के दिन नगर की सभी दुकानें बंद करवाई, मतगणना वाले दिन भी नगर की पूरी दुकानें बंद करवाई। दबी जुबान से लोगों का कहना है कि अपने नगर में सब एक दूसरे के प्रति प्रेम रखते हैं। जिस प्रकार पुलिस माहौल बना रही है वह गलत है। हम भी चाहते हैं कि पुलिस अच्छी व्यवस्था बनाए परंतु रवैया, भाषा शैली, कार्यशैली भी सही होना चाहिए। नगरी निकाय चुनाव में 69 प्रत्याशियों में भाजपा के नौ, कांग्रेस के तीन, निर्दलीय 3 पार्षद प्रत्याशी विजय हुए। वार्ड 1 से भाजपा, वार्ड 2 से निर्दलीय, वार्ड 3 से निर्दलीय, वार्ड 4 भाजपा, वार्ड 5 कांग्रेस, वार्ड 6 भाजपा, वार्ड 7 कांग्रेस, वार्ड 8 कांग्रेस, वार्ड नो निर्दलीय, वार्ड 10 भाजपा, वार्ड 11 भाजपा, वार्ड 12 भाजपा, वार्ड 13 भाजपा, वार्ड 14 भाजपा व वार्ड 15 में भाजपा ने बाजी मारी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद