Post Top Ad
Wednesday, July 20, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, कुल्हाड़ी लेकर प्लाट पर कब्जा रुकवाने जा रहे युवक की हुई वीडियो वायरल।
UP, कुल्हाड़ी लेकर प्लाट पर कब्जा रुकवाने जा रहे युवक की हुई वीडियो वायरल।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम बरौआ में एक युवक कुल्हाड़ी लेकर प्लाट पर कब्जा रुकवाने जा रहा था, तभी किसी ने उसकी कुल्हाड़ी लिये हुए वीडियो बना कर शोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बरौआ निवासी सुरेंद्र कठेरिया पुत्र स्व. दयाराम कठेरिया का प्लाट गांव में ही देवी मंदिर के पास है। रविवार की सुबह गांव के ही राम बिलास उस प्लाट पर कब्जा करने लगे। जब इस बात का पता सुरेंद्र की पत्नी मीना देवी को लगा तो वह प्लाट पर पहुंची और राम बिलास से प्लाट में काम बंद करने को कहा जिस पर राम बिलास ने मीना देवी को मारपीट कर भगा दिया। घर आकर उसने अपने पति सुरेंद्र को प्लाट पर कब्जा करने की घटना बताई तो सुरेंद्र घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर गांव में लहराता हुआ प्लाट पर पहुंच गया। सुरेंद्र के हाथों में कुल्हाड़ी देख गांव के लोग सामने आ गये और दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया। किसी ने कुल्हाड़ी लहराते हुए उसका वीडियो बना लिया और वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद