Post Top Ad
Thursday, July 21, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
सहाब मेरी पत्नी मुझे गालियां देती है और डंडे से पीटती है, मुझे मार डालेगी, बचा लीजिए - पति ने पुलिस से लगाई गुहार।
सहाब मेरी पत्नी मुझे गालियां देती है और डंडे से पीटती है, मुझे मार डालेगी, बचा लीजिए - पति ने पुलिस से लगाई गुहार।
उत्तर प्रदेश। महराजगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी हक्का बक्का रह गई। जनसुनवाई के दौरान एक शख्स अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा और बोला कि सहाब मेरी पत्नी रोज मुझे गालियां देती है और डंडे से पीटती है, वो मुझे पीट-पीटकर मार डालेगी, भगवान के लिए मुझे बचा लीजिए। यह सुनकर मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रहे गए। पीड़ित शख्स ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती और आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है। पिछले काफी दिनों से घर से अलग रहने लगी है। जब मैं किसी बात का विरोध करता हूं तो वो मेरे साथ मारपीट करती है। उसके इस रवैये से काफी परेशान हो चुका हूं, इस समस्या से निपटने में मेरी मदद की जाए।
इस मामले पर महिला का कहना है कि एक दलाल उसके पति को बहकाकर गांव की जमीन को बेचने की साजिश कर रहा है। जब रोकने का प्रयास करती हूं तो वो मुझे पर गुस्सा उतारता है। अब दलाल के साथ मिलकर उसने थाने में मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है, परिवार को तोड़ने में दलाल का हाथ है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने पीड़ित शख्स को कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष के म उताबिक, मामले को पति-पत्नी की परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से काउंसलिंग कराई जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद