Post Top Ad
Thursday, July 21, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, शहर के सौंदर्यीकरण, क्लीन व ग्रीन रखने हेतु अनवरत जारी, बिटिया के जन्मोत्सव पर बेलपत्र के पौधों का किया पौधारोपण।
UP, शहर के सौंदर्यीकरण, क्लीन व ग्रीन रखने हेतु अनवरत जारी, बिटिया के जन्मोत्सव पर बेलपत्र के पौधों का किया पौधारोपण।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत क्लीन औरैया ग्रीन औरैया को दृष्टिगत रखते हुए गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी लंबी आयु व सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पौधों के पौधारोपण हेतु जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य- 5100 पौधों का पौधारोपण के अंतर्गत यमुना तट मार्ग, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्कूल-कॉलेज, महाविद्यालयों, पार्कों आदि सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुरुवार को प्रातः 7 बजे ब्लॉक गेट के समीप सार्वजनिक मार्ग पर समिति के सक्रिय सदस्य व्यापारी नेता नीरज पोरवाल की लाडली सुपुत्री कु. उन्नति (पावनी) के 11वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ट्री गार्ड के साथ बेलपत्र के कई पौधों का पौधारोपण किया गया।
समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकट ने बताया कि पेड़-पौधे ही हमारे निरोगी जीवन की अमूल्य निधि है। इनकी अनदेखी से ही पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। पौधों की देखरेख व सुरक्षा बच्चों के लालन-पालन जैसी होती है। जागरूक लोगों को अपने बुजुर्गों की मधुर स्मृति में उनके नाम से, अपनी वैवाहिक सालगिरह पर, बच्चों के जन्म दिवस पर, उनके नाम पर पौधा रोपित कर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी बच्चों को सौपनी चाहिये ताकि उसकी सुरक्षा व देखभाल निरंतर बनी रहे। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से सभासद छैया त्रिपाठी, आदित्य पोरवाल, सभासद पंकज मिश्रा, संजय अग्रवाल, अर्पित गुप्ता, राहुल पोरवाल, विश्वजीत यादव, सतीश चंद्र, रमेश कुमार प्रजापति, विनोद पोरवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद