Post Top Ad
Tuesday, July 12, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, विवाहित पति को छाेड़ बनाया नकली पति, फिर बहन के बेटे के साथ बना लिए संबंध।
रायसेन, विवाहित पति को छाेड़ बनाया नकली पति, फिर बहन के बेटे के साथ बना लिए संबंध।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। दो बच्चों की मां एक विवाहिता, पति की प्रताड़ना का बहाना बनाकर रायसेन निवासी अपनी बहन के घर आकर रहने लगी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी को बहन के घर बुलाकर अपना पति बना लिया। इतना ही नहीं इस महिला ने अपनी सगी बहन के बेटे के साथ भी अनैतिक संबंध बनाकर रिश्तों काे तारतार कर दिया, हालांिक बाद में पूरा मामला सामने आने पर बहन ने उसे घर से निकाल दिया। प्रकरण मंगलवार को परिवार परामार्श केन्द्र में पहुंचा तो सभी की आपसी सहमति से राजीनामा कराया गया। गैरतगंज क्षेत्र निवासी माया (परिवर्तित नाम) ने अशोकनगर (जिला) निवासी एक युवक से प्रेमविवाह किया था, शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक रहा, लेिकन कुछ समय बाद माया के एक अन्य युवक से संबंध हो गए। पति को इस बात का पता चला ताे उनमें विवाद हाेने लगी। इसी वजह से माया ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर उसे छोड़ दिया और रायसेन निवासी अपनी बड़ी बहन के घर दो बच्चों के साथ रहने लगी। कुछ समय बाद जिससे उसके संबंध् थे, वह युवक बहन के घर आया और माया ने उसे अपनी बहन से खुद का पति बताकर मिलवाया। अब अक्सर उसक प्रेमी बहन के घर खुलेआम आकर उससे मिलने लगा। इस सब का खुलासा तब हुआ जब बहन ने अपने ही 15 साल के बेटे के साथ माया को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस बात से िववाद बढ़ा तो बहन ने माया को घर से निकाल िदया और बहन को उसके असली और नकली पति के बारे में भी पता चल गया। किसी तरह बहन ने माया के पति से संपर्क किया और उसे सारी बात की जानकारी दी, पति ने भी माया की सारी करतूतों के बारे में बहन को बताया। पता चला कि शादी से पहले भी उसकी इन्हीं हरकतों की बजह से मां-बाप परेशान थे, विवाह पूर्व ही अनैतिक संबंध के चलते उसका गर्भ ठहर गया था, जिसका गर्भपात कराया। माया के इस तरह के अनैतिक कृत्यों से तीन परिवार परेशान। एक तरफ उसके मां-बाप और भाई, माया की बहन और उसके पति का परिवार।
मामला परिवार परामर्श केन्द्र में आने पर मंगलवार को सभी पक्षकार माया, उसका पति, बहन-बहनोई व माया का भाई परिवार परामर्श केन्द्र में पहुंच गए। रायसेन में आज होने वाले नपा चुनाव के चलते बैठक स्थगित कर दी गई थी, लेिकन दूर से आए सभी पक्षाकारों की समस्या को देखते हुए आकस्मिक विशेष बैठक बुलाई गई। सभी पक्षों को सुनने के बाद माया की काउंसलिंग की गई। समझाइश के बाद माया ने अपनी सारी गलतियां मानते हुए उन्हें सुधारने का वचन दिया और अपने बच्चों को लेकर पति के साथ रहने की बात कही। पति ने भी समझाइश के बाद माया की पुरानी सभी गलतियों के लिए उसे माफ करते हुए उसे साथ रखने की सहमति दी, लेिकन उसने माया से वचन लिया कि आगे से वह अपने किसी पुराने प्रेमी से कोई संबंध नहीं रखेगी। सभी की रजामंदी से बुरी तरह से उलझे इस पारिवारिक विवाद का आपसी सहमति से राजीनामा कराया गया। परामर्श केंद्र की बैठक में एसडीओपी अदिति भावसार, अध्यक्ष कैलाश श्रीवास्तव, सलाहकार अशोक गुप्ता, चेतन राय, अनीता राजपूत, एएसआई अनिल वर्मा, आरक्षक लोकेंद्र मोर्य उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद