Post Top Ad
Tuesday, July 12, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
व्यापार
रायसेन/बरेली, मुख्यमंत्री को विधायक के द्वारा पत्र लिखने के बाद भी मूंग खरीदी नहीं हुई प्रारंभ।
रायसेन/बरेली, मुख्यमंत्री को विधायक के द्वारा पत्र लिखने के बाद भी मूंग खरीदी नहीं हुई प्रारंभ।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल ने लगभग 15 दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को एक पत्र के माध्यम से बताया था कि जल्द से जल्द किसानों की समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी प्रारंभ करवाई जाए लेकिन आज दिनांक तक किसानों की मूंग खरीदी प्रारंभ नहीं हो सकी है। विधायक देवेंद्र सिंह पटेल बताते हैं कि गत दिवस जब रायसेन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आए थे, उन्होंने कहा था कि मूंग खरीदी शुरू की जाएगी। मगर दुर्भाग्य है कि आज तक खरीदी केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं करवाए गए हैं। विधायक पटेल ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। कई किसान ओने-पौने दाम पर मूंग बेच चुके हैं और सोसायटीओं के माध्यम से रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुए हैं।
मुख्यमंत्री सिर्फ झूठी घोषणा करने में माहिर हैं, उनका इतिहास रहा है, वह झूठी घोषणा करते हैं। मैं तो मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि किसानों की आज से ही मूंग खरीदी शुरू की जाए और उनको जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही खाद, डीएपी, यूरिया की कोई दिक्कत ना हो, सोसाइटी के माध्यम से किसानों को जल्द उपलब्ध कराया जाए। सरकार तो सिर्फ झूठी घोषणा करने में उन्हें महारत हासिल है। उन्होंने बरेली नगर की दुर्दशा पर भी भाजपा सरकार को घेरा और कहा की 15 वर्ष पहले से भाजपा की सरकार है, मगर बरेली नगर का रोड नहीं बन सका। इससे पता लगता है कि यह भाजपा की कैसी निकम्मी सरकार है, अगर कांग्रेस की परिषद बनती है तो बरेली नगर का बहुत सुंदर ही सुसज्जित अच्छा रोड बनाया जाएगा, इसके लिए हम भरसक प्रयास कर रहे हैं और करते रहेंगे। भाजपा सरकार में आटा, दाल, सब्जी, डीजल, पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार लोगों को सिर्फ गुमराह कर रही है। वर्तमान सरकार को तुरंत मूंग खरीदी शुरू करना चाहिए वरना कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन किसानों के साथ करेगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# व्यापार
Share This
About Ghatak reporter
व्यापार
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
व्यापार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद