Post Top Ad
Saturday, July 23, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
दरोगा ने मीडिया कर्मी के साथ कर दी अभ्रद्ता, मीडिया कर्मियों ने दिया धरना, थाना प्रभारी ने की हटाने की घोषणा।
दरोगा ने मीडिया कर्मी के साथ कर दी अभ्रद्ता, मीडिया कर्मियों ने दिया धरना, थाना प्रभारी ने की हटाने की घोषणा।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, उत्तर प्रदेश।
बिजनौर। जिला बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर चौकी इंचार्ज ने मीडिया कर्मी के साथ की अभ्रद्ता। इसके विरोध में नगर के मीडिया कर्मियों ने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। आदर्श नगर चौकी इंचार्ज धनवान सिंह को सस्पेंड करने की मांग की गई, जिसके बाद में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और आदर्श नगर चौकी इंचार्ज धनवान सिंह को चौकी से हटाने की घोषणा की। वही उनकी जगह सब इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह को आदर्श नगर चौकी भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मीडिया कर्मियों का धरना समाप्त हुआ। दरअसल, मीडिया कर्मी राजपाल सिंह चौहान के साथ चौकी इंचार्ज धनवान सिंह ने अभद्रता कर दी थी, जिसके बाद मीडिया कर्मियों में रोष फैल गया और आदर्श नगर चौकी के सामने धरना देकर बैठ गए। मीडिया कर्मियों ने पूरी घटना की जानकारी एसपी बिजनौर, एसपी सिटी सहित आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा ने चौकी इंचार्ज को हटाने की मीडिया कर्मियों के सामने घोषणा की। धरना स्थल पर नगर के सभी मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद