कैफे में पार्टी करने आए युवक-युवती आपस में भिड़े, कैफे के बाहर लड़कियों ने लात-घूसों और गमले से युवक को पीटा, जड़े थप्पड़; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 23, 2022

कैफे में पार्टी करने आए युवक-युवती आपस में भिड़े, कैफे के बाहर लड़कियों ने लात-घूसों और गमले से युवक को पीटा, जड़े थप्पड़; देखें VIDEO

कैफे में पार्टी करने आए युवक-युवती आपस में भिड़े, कैफे के बाहर लड़कियों ने लात-घूसों और गमले से युवक को पीटा, जड़े थप्पड़।

कैफे में पार्टी करने आए युवक-युवती आपस में भिड़े, कैफे के बाहर लड़कियों ने लात-घूसों और गमले से युवक को पीटा, जड़े थप्पड़; देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश। शुक्रवार की रात एक कैफे के बाहर हंगामा हुआ, यहां 2 लड़कियों ने एक लड़के को पीटा है। वीडियो में लड़की अपने दोस्त के साथ लड़के को पीटती नजर आ रही है। लड़की इतनी गुस्से में थी कि उसने पौधे को गमले से हटाकर लड़के पर हमला कर दिया। इस बीच लड़का कुछ समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। लड़की थप्पड़ मारती रही, आखिरकार बाउंसर ने मामला शांत कराया। लड़के को वहां से ले गए, हमले को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं।


खबरों के मुताबिक लड़का और लड़की पार्टी करने कैफे पहुंचे थे, इस दौरान दोनों ने शराब पी और फिर दोनों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट में तब्दील हो गई। वहां दोनों में मारपीट होने लगी और हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट करते हुए दोनों कैफे के बाहर आ गए और इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह वीडियो लखनऊ के एक कैफे का बताया जा रहा है। किसी तरह बाउंसरों ने लड़ाई को रोका और दोनों लड़कियां वहां से निकल गईं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की लड़के को बुरी तरह पीट रही है। कभी वह थप्पड़ मार रही है तो कभी घूंसा मार रही है। इतना ही नहीं बगल में रखे गमला को निकालकर वह लड़के की पिटाई करने लगी। पास खड़ी एक युवती बीच-बचाव करने की कोशिश करती है, लेकिन वह भी नाकाम हो जाती है। इस दौरान कई लोग वहां भी जमा हो गए और वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के मुताबिक, उन्हें इस संबंध में किसी भी तरफ से कोई सूचना नहीं मिली है। वे वीडियो का संज्ञान लेते हुए जल्द ही कार्रवाई करेंगे। वीडियो में दिख रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...