फैक्ट्री मैनेजर ने नाबालिग के साथ पत्नी के सामने किया रेप, पत्नी ने भी घिनौनी वारदात में पति का दिया साथ, नाबालिग को पिला दिया जहरीला पदार्थ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 17, 2022

फैक्ट्री मैनेजर ने नाबालिग के साथ पत्नी के सामने किया रेप, पत्नी ने भी घिनौनी वारदात में पति का दिया साथ, नाबालिग को पिला दिया जहरीला पदार्थ।

फैक्ट्री मैनेजर ने नाबालिग के साथ पत्नी के सामने किया रेप, पत्नी ने भी घिनौनी वारदात में पति का दिया साथ, नाबालिग को पिला दिया जहरीला पदार्थ।

फैक्ट्री मैनेजर ने नाबालिग के साथ पत्नी के सामने किया रेप, पत्नी ने भी घिनौनी वारदात में पति का दिया साथ, नाबालिग को पिला दिया जहरीला पदार्थ।

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक जूता फैक्ट्री के मैनेजर ने नाबालिग लड़की के साथ पत्नी के सामने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर छोड़ दिया। नाबालिग की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। जब पीड़िता की हालत में सुधार हुआ तो पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसकी पत्नी फरार है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना दिल्ली के नांगलोई इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई को पीसीआर पर एक शख्स ने कॉल कर सूचना दी थी कि उसकी बहन के साथ रेप हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीड़िता एम्स अस्पताल में भर्ती है और वह बयान देने की हालत में नहीं है, इसके बाद उसे 16 जुलाई को होश आया।

होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक जूते की फैक्ट्री में काम करती है। फैक्ट्री के मैनेजर जय प्रकाश ने 2 जुलाई को उससे कहा था कि उसकी पत्नी बीमार है, इसलिए वह उसके घर चले। जब नाबालिग पीड़िता उसके घर पहुंची तो जय प्रकाश ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद जय प्रकाश ने पीड़िता को जहरीला पदार्थ पिलाकर उसके घर छोड़ दिया। पीड़िता जैसे ही अपने घर पहुंची तो वह बेहोश हो गई। पुलिस ने एनजीओ के सामने नाबालिग के बयान दर्ज किए और मेडिकल करवाया, इसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले में डीसीपी का कहना है कि आरोपी जय प्रकाश को पकड़ लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी, जिसने घिनौनी वारदात में पति का साथ दिया, वह फरार है, जल्द उसे भी अरेस्ट कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...