UP, आकाशीय बिजली गिरने से कृषक समेत चार बकरियों की मौत से मचा कोहराम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 17, 2022

UP, आकाशीय बिजली गिरने से कृषक समेत चार बकरियों की मौत से मचा कोहराम।

आकाशीय बिजली गिरने से कृषक समेत चार बकरियों की मौत से मचा कोहराम।

UP, आकाशीय बिजली गिरने से कृषक समेत चार बकरियों की मौत से मचा कोहराम।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। थाना अयाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुई तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से चार बकरियों की मौके पर मौत हो गयी जबकि आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आये एक कृषक की रात उपचार के दौरान मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। अयाना कस्बा निवासी सुभाष चंद्र 45 वर्ष पुत्र स्व. मोतीलाल खेती किसानी व बकरी पालन करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार शाम खेतों पर बकरियां चराने के लिए गए थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगीं, बचाव को लेकर कृषक बकरियों के साथ नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।

UP, आकाशीय बिजली गिरने से कृषक समेत चार बकरियों की मौत से मचा कोहराम।

अचानक तेज गड़-गड़ाहट के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कृषक झुलस गया और चार बकरियों की मौत हो गई। देर रात बारिश बंद होने के बाद एक बकरी के घर पहुंचने व कृषक के न पहुचंने पर परिजनों ने पड़ोसियों की सहायता से खोजबीन में गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में नीम के पेड़ नीचे सुभाष बेहोशी हालत में पड़ा मिला व चार बकरियां मृत मिली। परिजन रात निजी वाहन से घायल को सौशैया जिला अस्पताल लेकर पहुचें जहां चिकित्सक ने मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया आकाशीय बिजली गिरने से कृषक की मौत होने की सूचना पर रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...