शिक्षक भर्ती घोटाले में शिक्षा मंत्री के घर ED की कार्रवाई, मंत्री की करीबी अर्पिता भी हिरासत में, घर से मिला 20 करोड़ कैश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 23, 2022

शिक्षक भर्ती घोटाले में शिक्षा मंत्री के घर ED की कार्रवाई, मंत्री की करीबी अर्पिता भी हिरासत में, घर से मिला 20 करोड़ कैश।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी कैबिनेट में कद्दावर मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 24 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने ये कार्रवाई की है। पार्थ के अलावा उनकी करीबी अर्पिता को भी हिरासत में ले लिया है। पार्थ के घर के बाहर CRPF को तैनात किया गया है। ED चटर्जी को कोलकाता ऑफिस ले गई है।

शिक्षक भर्ती घोटाले में शिक्षा मंत्री के घर ED की कार्रवाई, मंत्री की करीबी अर्पिता भी हिरासत में, घर से मिला 20 करोड़ कैश।

पश्चिम बंगाल में 2014 और 2016 में शिक्षकों की भर्ती हुई थी। नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाते हुए दो कैंडिडेट्स ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में CBI जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट ने इसमें मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जताते हुए CBI जांच के आदेश दिए थे। CBI ने चटर्जी से 25 अप्रैल और 18 मई को पूछताछ की थी, क्योंकि वे 2014 से लेकर 2021 तक राज्य के शिक्षा मंत्री थे। पूछताछ के बाद CBI ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत दर्ज कराई। जांच एजेंसी की शिकायत के बाद मामला ED के हाथ में चला गया।

शिक्षक भर्ती घोटाले में शिक्षा मंत्री के घर ED की कार्रवाई, मंत्री की करीबी अर्पिता भी हिरासत में, घर से मिला 20 करोड़ कैश।

शुक्रवार को ED की कई टीमों ने एक साथ पार्थ समेत उनके करीबियों के यहां छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान ED की टीम को अर्पिता मुखर्जी के बारे में जानकारी मिली थी। रेड के दौरान अर्पिता के घर से ED को 20 करोड़ कैश मिले थे। अर्पिता के घर से कैश बरामद होने के बाद शुक्रवार रात 11 बजे ED की एक टीम पार्थ के घर पहुंची। रातभर पूछताछ के बाद शनिवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पार्थ के घर के बाहर CRPF तैनात कर दी गई।

शिक्षक भर्ती घोटाले में शिक्षा मंत्री के घर ED की कार्रवाई, मंत्री की करीबी अर्पिता भी हिरासत में, घर से मिला 20 करोड़ कैश।

कोलकाता की बहला पश्चिम सीट से पांच बार के विधायक पार्थ चटर्जी ममता बनर्जी की सरकार में नंबर-2 की हैसियत रखते हैं। उनके पास वाणिज्य, उद्योग, संसदीय कार्य समेत कई मंत्रालयों का प्रभार है। चटर्जी 2011 से कैबिनेट मंत्री हैं। वे 2006 से 2011 तक बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। पार्थ चटर्जी पर ED की कार्रवाई के बाद TMC ने वेट एंड वॉच की रणनीति अपना ली है। पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि उनके वकील इस मामले को देखेंगे। इसके बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...