मध्यप्रदेश के 7 कांवड़ियों को उत्तरप्रदेश में डंपर ने रौंदा, 6 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 23, 2022

मध्यप्रदेश के 7 कांवड़ियों को उत्तरप्रदेश में डंपर ने रौंदा, 6 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख।

मध्यप्रदेश के 7 कांवड़ियों को उत्तरप्रदेश में डंपर ने रौंदा, 6 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख।

मध्यप्रदेश के 7 कांवड़ियों को उत्तरप्रदेश में डंपर ने रौंदा, 6 की मौत, 1 घायल रूप से गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख।

हाथरस। मध्यप्रदेश के 7 कांवड़ियों को उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक डंपर ने रौंद दिया। 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 ने अस्पताल में दम तोड़ा। ये सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर लौट रहे थे। मृतक कांवड़िये ग्वालियर के उटीला थाना इलाके के बांगीपुरा गांव के रहने वाले थे। हादसे में 1 घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार देर रात सवा दो बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद एक कांवड़िये ने बताया कि हम एक ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी ड्राइवर ने डंपर चढ़ा दिया। हादसा हाथरस में कोतवाली सादाबाद बढ़ार चौराहे पर हुआ। आगरा जोन के ADG के मुताबिक, घटना के बाद ड्राइवर डंपर लेकर भाग निकला। 42 लोगों का जत्था एक साथ गंगाजल लेकर जा रहा था। हादसे में जबर सिंह (28), रनवीर सिंह (30), मनोज पाल सिंह (30), रमेश पाल (30), नरेश पाल (45) और विकास की मौत हुई है। हाथरस ​​​​​​DM रमेश रंजन ने सभी मृतक कांवड़ियों के परिजन को 1-1 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश के 7 कांवड़ियों को उत्तरप्रदेश में डंपर ने रौंदा, 6 की मौत, 1 घायल रूप से गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख।

हाथरस SP के मुताबिक, हादसा सादाबाद-ग्वालियर रूट पर हुआ। यह रूट कांवड़ यात्रा का पारंपरिक रूट नहीं है। इस कारण इस रूट पर कांवड़ियों के लिए ट्रैफिक बंद नहीं किया जाता। पारंपरिक रूट पर कावड़ियों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए ट्रैफिक बंद किया जाता है। ग्वालियर के उटीला थाना प्रभारी अवधेश ने बताया कि मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। ग्वालियर से उटीला 25 से 30 किलोमीटर दूर है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 कांवड़ियों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना पर दुख जताया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...