UP, समाधान दिवस में आई 132 शिकायतें, मौके पर 12 शिकायतों का हुआ निस्तारण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 17, 2022

UP, समाधान दिवस में आई 132 शिकायतें, मौके पर 12 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

समाधान दिवस में आई 132 शिकायतें, मौके पर 12 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

UP, समाधान दिवस में आई 132 शिकायतें, मौके पर 12 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किये जाने, अवैध कब्जा से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी लवगीत कौर ने फरियादियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वासन दिया। तहसील बिधूना के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनने के दौरान उपजिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस दिवस पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के प्रति गंभीर रहकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय अवधि के अन्दर निस्तारण करना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि वह अपने अधीनस्थों पर निर्भर न रहें बल्कि स्वयं निस्तारण की गुणवत्ता को देखें। शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर पर उससे शिकायत निस्तारण की जानकारी कर गुणवत्ता परखे, शिकायत के निस्तारण के पश्चात लिखित पत्र शिकायतकर्ता को अवश्य भेजा जाए। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील बिधूना क्षेत्रान्तर्गत दूर दराज ग्रामीण अंचलों से आये 132 फरियादियों ने अपने-अपने शिकायती पत्र प्रस्तुत किये, जिन्हें पृष्ठांकित कर संबंधित अधिकारियों को ससमय निस्तारण हेतु उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। इस मौके पर कुल 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीओ बिधूना, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...