Post Top Ad
Sunday, July 17, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, उत्कृष्ट कार्यों के लिए जायंट्स ग्रुप से जुड़े पदाधिकारियों का हुआ सम्मान।
UP, उत्कृष्ट कार्यों के लिए जायंट्स ग्रुप से जुड़े पदाधिकारियों का हुआ सम्मान।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बरेली में आयोजित जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की दूसरी काउंसिल मीट जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन की विश्व अध्यक्षा सायना ऐन सी जी, मानसिक दिब्यागो के लिए कम्प्यूटर उपकरण वनाने वाली विश्व की प्रतिष्ठित कम्पनी न्यूरोलीप के सीईओ एवं आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजनैस ऐम्बैसडर- कुमार बगरोडिया, वर्ल्ड चेयरमैन सायना ऐन सी जी के बेटे आयान मुनौट, प्रर्यावरण संरक्षण पर किश द ग्राउण्ड डाक्यूमेंटरी बना रही न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की रिसर्च स्कालर मिस ग्रेस मूरे, जायण्ट्स के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी, सेन्ट्रल कमेटी सदस्य मुकेश अग्रवाल एवं बृजमोहन शर्मा, स्पेशल कमेटी सदस्य डॉ शिवराज सिंह यादव, डॉ सुधा चौधरी, राजेश बजाज की उपस्थित एवं फेडरेशन अध्यक्ष ऊषा यादव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश से आए हुए वरिष्ठ जायण्ट्स पदाधिकारियों की मौजूदगी में बरेली के संयोजकत्व में बरेली क्लब बरेली में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए संकल्प किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के साथ साथ संगठन के विस्तार में श्रेष्ठ योगदान करने वाले काउन्सिल पदाधिकारियों को एवार्ड फार एक्सिलेंस से विभूषित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रही ऊषा यादव ने जायण्ट्स परिवार द्वारा चलाए गए व चलाए जा रहे समाज के हित के कार्यों को विस्तार से बताया जिसमे कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार, प्रसूता परिचर्या, दिब्याग जन सेवा, प्रर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा शिविर आयोजन, नेत्र शिविर आयोजन आदि है। वहीं समस्त कार्यक्रम अनवरत रूप से संचालित करने में योगदान हेतु सन्कल्प किया। जायंट्स ग्रुप की कुल सदस्य संख्या 771 से 1436 हो गई हैं जोकि लगभग दो गुना है। विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी, कुमार बगरोडिया, मिस ग्रेस मूरे, मुकेश अग्रवाल, बृजमोहन शर्मा, डॉ शिवराज सिंह यादव, डॉ सुधा चौधरी, राजेश बजाज ,निवर्तमान अध्यक्ष कृष्ण औतार गुप्ता आदि ने यूनिट निदेशक, उपाध्यक्ष, कोआर्डिनेटर, एवं फेडरेशन आफिसर्स द्वारा प्रस्तुत आख्या की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्पादन एवं जायण्टृस विस्तार की सराहना की। औरैया जिले से जायण्ट्स ग्रुप आफ राइजिंग क्वीन्स दिवियापुर की अध्यक्षा रितु चन्देरिया (ऋतु वर्मा) को विशेष रूप से अपने समूह के शैशव काल में नवीन जायण्टस ग्रुप आफ साइनिंग स्टार दिबियापुर जनपद औरैया बनाने पर एवार्ड फार एक्सिलेंस से सम्मानित किया गया। इसके अलावा यूनिट निदेशक विपिन मित्तल, कोआर्डिनेटर पूनम गुप्ता दिवियापुर, फेडरेशन ऑफीसर एच एन अग्रवाल औरैया को एवार्ड फार एक्सिलेंस- मुख्य अतिथि सायना ऐन सी जी ने विभूषित किया। वहीं जनपदवासियों ने औरैया जिले से उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए गये पदाधिकारियों से मिलकर खुशी जाहिर की है। उधर सम्मानित किये पदाधिकारियों ने सभी लोगो का आभार जताया।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद