Post Top Ad
Monday, July 11, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, 25 लाख की चोरी, राशन कोटा डीलर का नौकर ही निकला चोर।
UP, 25 लाख की चोरी, राशन कोटा डीलर का नौकर ही निकला चोर।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में एसओजी औरैया टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 18/19.06.2022 की रात्रि को कुदरकोट, विधूना में राशन कोटा डीलर के घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर को चोरी किये गये करीब 25 लाख रूपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषणों सहित शतप्रतिशत माल की बरामदगी करते हुए गिरफ्तार किया गया। दिनांक 19.06.2022 को थाना विधूना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुदरकोट के राशन डीलर अंजनी कुमार दीक्षित पुत्र स्वo कृष्ण चन्द्र दीक्षित नि० कुदरकोट थाना विधूना के घर से दिनांक 18/19.06.2022 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा करीब 25 लाख कीमत के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिये गये है। वादी की तहरीर के आधार में थाना विधूना मुअसं 221/22 धारा 457, 380 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा घटना का निरीक्षण जनपदीय फील्ड यूनिट टीम एवं उच्चाधिकारियों द्वारा अपनी टीम सहित किया गया था। जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में विगत में हुई चोरी की घटना के अनावरण तथा उनपर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगत द्वारा एसओजी टीम को लगाया गया था। इसी क्रम में एसओजी टीम द्वारा विभिन्न घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मुखबिर मामूर किये गये एवं विभिन्न साक्ष्य संकलन का कार्य किया गया था तथा इसी क्रम में आज दिनांक 11.07.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल एवं क्षेत्राधिकारी विधूना के नेतृत्व में एसओजी टीम औरैया द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर कुदरकोट राशन डीलर के घर चोरी करने वाले अभियुक्त को कुदरकोट स्थित गुड्डू दीक्षित की आरा मशीन वाली गली से चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द्र दीक्षित पुत्र ओम प्रताप दीक्षित नि० ग्राम खेडा सिरोली थाना कोतवाली जनपद फर्रुखाबाद हाल पता पुराना मकान वादी कुदरकोट विधूना औरैया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अभियुक्त वादी के पुराने घर में अपने परिवार सहित रहता है एवं विगत कई वर्षों से वादी के घर आना जाना था तथा घर के छोटे मोटे काम करना एवं कोटे के काम में भी सहयोग करता था एवं वादी के घर की भौगोलिक व निजी स्थिति से भलीभाँति परिचित था। दिनांक 18.06.2022 को जब वादी का पुत्र अमित अपनी बहन को लेने छिबरामऊ, कन्नौज जा रहा था तो अभियुक्त ने पूर्व नियोजित योजना के अनुसार अपने भतीजे को फर्रुखाबाद से लाने की बात कहकर वादी के पुत्र के साथ छिबरामऊ तक गया था एवं फर्रुखाबाद न जाकर रात्रि करीब 08.00 बजे अभियुक्त कुदरकोट वापस आ गया तथा इधर उधर छिपा रहा तथा रात्रि करीब 02.00 बजे राशन डीलर के घर के सभी सदस्यों के सो जाने के उपरान्त छत के रास्ते से घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था तथा माल को अपने घर के पास ही गड्डा खोदकर गाढ दिया था तथा सुबह करीब 04.00 बजे वापस फर्रुखाबाद चला गया था जिससे किसी को उस पर शक न हो। एसओजी टीम द्वारा पूछताछ के डर से आज माल को निकालकर कहीं बेचने जा रहा था। 1 गले का हार, 2 मंगल सूत्र, 2 सोने के कंगन, 1 माथे की विन्दिया, 3 जोड़ी झुमकी, 2 जोडी बाले, 1 नथनी मय चेन, 7 अंगूठी मर्दाना, 5 अंगूठी जनाना, 1 हाय व 2 ओहम, 1 लोकेट गणेशजी, 2 नोज रिंग, 3 नाक की बाली, 1 सोने की तीली, 46 चांदी के सिक्के, 9 जोडी पायल, 2 कटोरी चांदी की, 4 शंख/नारियल चांदी की, 2 चांदी की चम्मच, 1 चांदी गाय, 1 चादी का दीपक, 1 चांदी का कमर का गुच्छा, 27 बिछुवा पुलिस टीम द्वारा चोरी हुए शतप्रतिशत माल की बरामदगी की गयी है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रूपये है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद