UP, अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली समेत जेसीबी को पुलिस ने किया सीज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 11, 2022

UP, अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली समेत जेसीबी को पुलिस ने किया सीज।

अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली समेत जेसीबी को पुलिस ने किया सीज।

UP, अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली समेत जेसीबी को पुलिस ने किया सीज।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम केशमपुर में एक विवादित जमीन पर रात में खनन माफिया अवैध मिट्टी खनन करा रहे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष फफूंद को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध खनन कर रही एक मशीन व तीन ट्रैक्टर में ट्राली सहित रात में ही थाने ले आयी जिन्हें सीज कर दिया है। शनिवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम केशमपुर पसईपुर में भट्टा के पास में एक विवादित खेत पर खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर मशीन द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रात में ही फफूंद थानाध्यक्ष राकेश शर्मा को दी सूचना पर उन्होंने तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचाया। पुलिस को देख खनन कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से तीन ट्रैक्टर और मिटटी खोदने वाली ट्रेक्टर मशीन को अपने कब्जे में लेकर थाने लाकर सीज कर दिया है। ग्रामीण आए दिन अवैध खनन को लेकर हल्का इंचार्ज पर सवालिया निशान लगा रहै हैं।

UP, अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली समेत जेसीबी को पुलिस ने किया सीज।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...