UP, पीएम मोदी ने 296 किमी लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्धघाटन कर जनता को किया समर्पित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 16, 2022

UP, पीएम मोदी ने 296 किमी लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्धघाटन कर जनता को किया समर्पित।

पीएम मोदी ने 296 किमी लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्धघाटन कर जनता को किया समर्पित।

UP, पीएम मोदी ने 296 किमी लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्धघाटन कर जनता को किया समर्पित।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
जालौन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14,850 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 296 किमी लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शनिवार को जिला जालौन की तहसील उरई के कैथरी गांव उद्धघाटन करते हुए जनता के लिए समर्पित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, मिलेंगा आर्थिक विकास को बढ़ावा। एक्सप्रेस वे के पास औधोगिक कॉरीडोर बनाने का कार्य शुरू हो चुका है।

UP, पीएम मोदी ने 296 किमी लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्धघाटन कर जनता को किया समर्पित।

प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड के सभी भाई-बहनों को आधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए बहुत-बहुत बधाई दी है। ये एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा को समर्पित है। जिस धरती ने अनगिनत शूरवीर पैदा किए, जहां के खून में भारतभक्ति बहती है। जहां के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है, उस बुंदेलखंड की धरती को एक्सप्रेसवे का ये उपहार देते हुए मुझे विशेष खुशी मिली है। इस एक्सप्रेस वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने 29 फरवरी 2020 को चित्रकूट में किया था। 28 माह से कम समय में बनकर तैयार हुए एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण भी हुआ है।

UP, पीएम मोदी ने 296 किमी लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्धघाटन कर जनता को किया समर्पित।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम प्रदान करेगा। कोरोना महामारी के बावजूद 28 माह के अंदर इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम नरेंद्र मोदी का कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर विमान से पहुचंने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एंव विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वागत किया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...