राजगढ़, पानी के टैंक में डूबने से सगे मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार के साथ पूरा शहर हुआ गमगीन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 16, 2022

राजगढ़, पानी के टैंक में डूबने से सगे मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार के साथ पूरा शहर हुआ गमगीन।

पानी के टैंक में डूबने से सगे मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार के साथ पूरा शहर हुआ गमगीन।

राजगढ़, पानी के टैंक में डूबने से सगे मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार के साथ पूरा शहर हुआ गमगीन।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। मध्य्प्रदेश के राजगढ़ में शुक्तवार शाम 6 से 7 बजे के दरमियान पानी मे डूबने के कारण हुई दो सगे मासूम भाई-बहन की मौत ने पूरे शहर को गमगीन कर दिया। दरसअल, मामला राजगढ़ शहर में खूजनेर रोड पर स्थित शिवधाम कॉलोनी का है। जंहा निवास करने वाले एक परिवार के साथ पूरे शहर गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि, राजगढ़-ब्यावरा के बीच स्थित मूंडला गांव में निवास करने वाले मुकेश वर्मा जो कि वर्तमान में किराए के मकान में शिवधाम कॉलोनी राजगढ़ में निवास कर रहे थे और वे आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे है। जो कि छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आए हुए थे। शाम की करीब 6 बजे के लगभग उन्हें अपने दोनो बच्चे अभिराज जिसकी उम्र 7 वर्ष थी व आयुषी जिसकी उम्र 4 वर्ष थी उन्हे काफी देर तक कॉलोनी में नजर नही आये तो उन्होंने आसपास उनकी पूछताछ शुरू की और घर-घर जाकर बच्चो की जानकारी जुटाई लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। लगभग आधे घंटे ढूंढने के पश्चात उन्होने उनके किराए के मकान के पास में चल रहे एक नव निर्माण मकान के आसपास तलाशना शुरू किया तो किसी को बच्चो की चप्पलें मकान में बने हुए खुले पानी के टैंक मे तैरती हुई नजर आई जिसके बाद दोनों बच्चो को टैंक से बाहर निकाला गया और परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जंहा चिकत्सकों ने दोनो ही बच्चो को मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना की खबर जैसे ही सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से शहर में फैली उसके पश्चात पूरे शहर का माहैल ही गमगीन हो गया। वंही घटना की सूचना लगते ही राजगढ़ एसडीम जूही गर्ग, एसडीओपी सनम खान व थाना प्रभारी उमेश यादव जिला अस्पताल पहुंचे। जंहा उन्होंने परिजनो को संतावना दी व उग्र हो रही भीड़ को भी शान्त करावया। कोतवाली थाना प्राभारी उमेश यादव ने उक्त मामले की सम्पूर्ण जनाकरी देते हुए बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है, जंहा दो सगे भाई-बहन कॉलोनी में खेल रहे थे और पास में ही देवीलाल कुम्भकार के मकान का काम चल रहा है, जिसके टैंक में डूबने से 7 वर्षीय अभिराज व 4 वर्षीय आयुषी की मौत हो गई। दोनो का पीएम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...