UP, स्कूली बच्चों से भरी वैन पोल से टकराई, बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ चालक हुआ फरार, हादसे में 5 बच्चे घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 30, 2022

UP, स्कूली बच्चों से भरी वैन पोल से टकराई, बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ चालक हुआ फरार, हादसे में 5 बच्चे घायल।

स्कूली बच्चों से भरी वैन पोल से टकराई, बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ चालक हुआ फरार, हादसे में 5 बच्चे घायल।

UP, स्कूली बच्चों से भरी वैन पोल से टकराई, बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ चालक हुआ फरार, हादसे में 5 बच्चे घायल।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। बाबरपुर सिकरोडी मार्ग पर शनिवार सुबह लगभग 7.40 बजे गोहानी खुर्द गांव से स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई वैन में 1 दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे दुर्घटना के बाद चालक बच्चों को रोता तड़पता छोड़ कर भाग गया बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास उपस्थित ग्रामीण दौड़कर आए और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। जनपद के परिवहन विभाग से लेकर यातायात पुलिस व स्कूल प्रशासन नैनिहालों की सुरक्षा के प्रति कितना सजग है, इसका ताजा उदाहरण शनिवार को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर सिकरोड़ी मार्ग पर देखने को मिला जहां नारायण पब्लिक स्कूल गिरधारीपुर में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर जा रही मारुति वैन अनियंत्रित होकर 11 हजार के वी ए की लाइन के विद्युत पोल से जा टकराई चालक बेन में ही बच्चों को रोता चिल्लाता छोड़कर भाग गया दुर्घटनाग्रस्त वैन में लगभग 1 दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया 5 बच्चों को चोट आने से उन्हें पास ही एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया दूसरी तरफ हादसे की जानकारी होने पर पुलिस विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों की नींद खुली तो यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने क्षतिग्रस्त वाहन पर 20000 का जुर्माना ठोकते हुए पुलिस के हवाले कर दिया तत्पश्चात अभियान चलाकर कई ऑटो का चालान किया जिनमें क्षमता से अधिक सवारियां होने पर एवं अतिरिक्त सीटें लगी पाई गई।

UP, स्कूली बच्चों से भरी वैन पोल से टकराई, बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ चालक हुआ फरार, हादसे में 5 बच्चे घायल।

हादसे में घायल हुए बच्चों में रेशू पुत्र अखिलेश कुमार उम्र 10 वर्ष, अंशुल पुत्र अरविंद 6 वर्ष, प्रज्ञा पुत्री अरविंद उम्र 4 वर्ष, सृष्टि पुत्री नरेंद्र सिंह यादव 10 वर्ष, मानवी पुत्री नरेंद्र सिंह 11 वर्ष निवासी गौहनी खुर्द बताया गया घायलों में रिशु की हालत गंभीर पाई गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार व कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश पुलिस फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंचे दुर्घटनाग्रस्त वाहन मारुति वैन में चालक की सीट के पीछे खाली बियर की कैन मिली जिस पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि चालक नशे की हालत में हो सकता है उक्त घटना की जांच की जा रही है हादसे में घायल हुए बच्चों के माता-पिता को सूचना दे दी गई है। बच्चों का पांडे क्लीनिक में इलाज करवाया गया है किसी भी बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल पर पहुंची संभागीय यात्री कर अधिकारी औरैया रेहाना बानो ने बताया कि मारुति वैन में 16 बच्चे बताए जा रहे हैं जबकि नियम के मुताबिक 12 सवारी होनी चाहिए यह वाहन निजी है स्कूल से उसका कोई लेना-देना नहीं है सवारियों के तौर पर इसका संचालन किया जा रहा था जुर्माना लगा दिया गया है दुर्घटना के बाद से चालक फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है दुर्घटना के बाद जिले भर में वाहन चेकिंग शुरू कराई गई मौके पर भरेह की तरफ से आते हुए दो ऑटो मिले जिसमें 12 से अधिक सवारियां बैठी मिली जबकि नियम चालक सहित चार का है ऑटो का ऑनलाइन चालान कर जाने दिया।

UP, स्कूली बच्चों से भरी वैन पोल से टकराई, बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ चालक हुआ फरार, हादसे में 5 बच्चे घायल।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...