UP, सेना के जवान की लेह में ड्यूटी के दौरान मौत, मुढ़ी गांव के निवासी थे सेना के जवान हवलदार अनुभव त्रिपाठी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 14, 2022

UP, सेना के जवान की लेह में ड्यूटी के दौरान मौत, मुढ़ी गांव के निवासी थे सेना के जवान हवलदार अनुभव त्रिपाठी।

सेना के जवान की लेह में ड्यूटी के दौरान मौत, मुढ़ी गांव के निवासी थे सेना के जवान हवलदार अनुभव त्रिपाठी।

UP, सेना के जवान की लेह में ड्यूटी के दौरान मौत, मुढ़ी गांव के निवासी थे सेना के जवान हवलदार अनुभव त्रिपाठी।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सेना में हवलदार पद पर तैनात लेह में ड्यूटी कर रहे फफूंद के मुढ़ी गांव निवासी एक आर्मी का जवान ड्यूटी के दौरान बर्फ से फिसल गया, जिससे उनके सर में गम्भीर चोट आई। आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार देर शाम उनकी म्रत्यु हो गयी। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सेना के जवान का शव बुधवार शाम तक गांव पहुंचा।

UP, सेना के जवान की लेह में ड्यूटी के दौरान मौत, मुढ़ी गांव के निवासी थे सेना के जवान हवलदार अनुभव त्रिपाठी।

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ी निवासी 39 वर्षीय अनुभव त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय उमाकांत त्रिपाठी सेना में हवलदार पद पर थे और उनकी नियुक्ति वर्ष 2002 में हुई थी। इस वक्त उनकी तैनाती लेह लद्दाख में थी। छोटे भाई अतुल त्रिपाठी ने बताया कि सात जुलाई को आर्मी यूनिट लेह से उन्हें फोन करके बताया गया कि भाई अनुभव त्रिपाठी लेह की पहाड़ियों पर ड्यूटी कर रहे थे, इसी दौरान उनका बर्फ पर पैर फिसल गया और वह वहीं गिर पड़े। उनके सर में काफी चोट आयी। साथी सेना के जवान उन्हें आर्मी अस्पताल ले गए जहां हालत नाजुक देख उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू हो गया है।

UP, सेना के जवान की लेह में ड्यूटी के दौरान मौत, मुढ़ी गांव के निवासी थे सेना के जवान हवलदार अनुभव त्रिपाठी।

सोमवार देर शाम उन्हें भाई के निधन की सूचना मिली। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां शांति देवी व पत्नी आरती बिलख कर रो उठीं। तमांम ग्रामीण भी वहां जा पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। बुधवार शाम तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। अभिनव त्रिपाठी का एक दस वर्षीय पुत्र आदित्य त्रिपाठी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...