Post Top Ad
Thursday, July 14, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, श्यामाचरण मुखर्जी पार्क के पीछे किया जा रहा पक्का अतिक्रमण।
रायसेन/बरेली, श्यामाचरण मुखर्जी पार्क के पीछे किया जा रहा पक्का अतिक्रमण।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर का एकमात्र पार्क श्यामाचरण मुखर्जी पार्क जिसे अतिक्रमणकारियों के द्वारा बक्सा नहीं गया, अब हालत यह है कि पार्क के पीछे आवागमन वाले रास्ते पर कुछ लोगों के द्वारा पक्का अतिक्रमण करवाया जा रहा है। पार्क के सामने बीते 20 वर्षों से अतिक्रमण कर कुछ लोगों के द्वारा आवासीय ठिकाने बना लिए गए थे, उन्हें वहां से हटाने के लिए अब पार्क के पीछे उस स्थान पर उनका ठिकाना बनवाया जा रहा है। जहां से सिंचाई विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आवागमन होता है। साधन संपन्न लोगों के द्वारा अपनी रोटियां सेकने के लिए अपनी पक्की दुकानों के सामने से 20 वर्ष पुराना अतिक्रमण हटवा कर पार्क के पीछे अतिक्रमण करवाया जा रहा है।
क्यों करवाया जा रहा अतिक्रमण
श्यामाचरण मुखर्जी पार्क के सामने जो पक्की दुकानों का निर्माण 1 वर्ष पहले करवाया गया था। यह दुकाने शहर के साधन संपन्न व्यक्तियों की इन दुकानों के सामने 20 वर्ष से आवासीय ठिकाने बना कर दर्जनों नागरिक निवास कर रहे हैं, यहां से हटाने के लिए उन व्यक्तियों के द्वारा पार्क के पीछे के हिस्से में आवासीय ठिकाने बनाने के लिए उन्हें स्थान दिया गया। जबकि यह जगह नगर परिषद की है और यहां से पार्क में आवागमन होता है। जिन व्यक्तियों के आवासीय ठिकाने पार्क के पीछे बनवाए जा रहे हैं, उन व्यक्तियों को सामने से अतिक्रमण हटाने के लिए लाखों रुपए दिए गए और साथ ही पार्क के पीछे का स्थान उन्हें रहने के लिए मुहैया कराया गया। इस संबंध में एसडीएम प्रमोद गुर्जर जो वर्तमान में नगर परिषद के प्रशासक के पद पर हैं कई बार दूरभाष के माध्यम से बताना चाहा लेकिन उन्होंने मोबाइल अटेंड करना मुनासिब नहीं समझा। जब नगर परिषद सीएमओ संतोष रघुवंशी से इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने भी टालमटोल कर दी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद