Post Top Ad
Saturday, July 2, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, रात्रि सोते समय घर से तीन युवकों ने बालिका को अगवा कर किया गैंगरेप।
UP, रात्रि सोते समय घर से तीन युवकों ने बालिका को अगवा कर किया गैंगरेप।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। थाना अछ्ल्दा क्षेत्र के एक गांव में तेरह वर्षीय बालिका को तीन युवक रात्रि में घर से अगवा कर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रोड किनारे मंदिर के पीछे झाड़ियों में छोड़ कर भाग निकले। रात्रि से परिजन तलाश में जुटे हुए थे, बारह घण्टें बाद उसे बेहोशी हालत में पाया गया। थाना पहुचंकर तहरीर दी गई है।एसपी चारु निगम ने घटनास्थल पहुँच बारीकी से निरीक्षण करतें हुए गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
पीड़िता के पिता ने थाना पहुचंकर लिखित आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात्रि 11.30 बजे परिजनों के साथ अलग चारपाई पर बरामदा में बालिका सो रही थी। गांव के ही पड़ोसी तीन आरोपी घर में घुसकर उसकी बालिका को अगवा कर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करके रोड किनारे स्थित मंदिर के पीछे झाड़ी समीप अचेत हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाना पहुँचा। पूरे मामले को थानाध्यक्ष दीपक सिंह को बताते हुए लिखित तहरीर दी।
मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजते हुए विभागीय अधिकारियो को अवगत कराया गया। एसपी चारु निगम ने घटनास्थल पहुचंकर जांच पड़ताल करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह को गिररफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए है। सीओ ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद