रायसेन/बरेली, नगरीय निकाय चुनाव में सामान्य वार्ड में पिछड़ा वर्ग से बनाए गए प्रत्याशी, भाजपा को उठाना पड़ सकता है खामियाजा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 2, 2022

रायसेन/बरेली, नगरीय निकाय चुनाव में सामान्य वार्ड में पिछड़ा वर्ग से बनाए गए प्रत्याशी, भाजपा को उठाना पड़ सकता है खामियाजा।

नगरीय निकाय चुनाव में सामान्य वार्ड में पिछड़ा वर्ग से बनाए गए प्रत्याशी, भाजपा को उठाना पड़ सकता है खामियाजा।

रायसेन/बरेली, नगरीय निकाय चुनाव में सामान्य वार्ड में पिछड़ा वर्ग से बनाए गए प्रत्याशी, भाजपा को उठाना पड़ सकता है खामियाजा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। पार्षदों के माध्यम से अध्यक्ष पद के लिए अध्यक्ष चुना जाना है। 15 वार्डों में चुनाव लड़ रहे प्रत्येक पार्षद प्रत्याशी अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं। वहीं इस बार भाजपा की गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने अपने चहेतों को सामान्य वार्ड से चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि सामान्य वार्ड से सामान्य प्रत्याशी उतारा जाना था, लेकिन पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी बनाए गए हैं। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4, 6, 8, 14 सामान्य वार्ड घषित किए गए थे। यहां से भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को चुनाव मैदान में उतार कर पार्षद प्रत्याशी बनाया है। वार्ड क्रमांक 6 यहां से सामान्य का नाम भाजपा की लिस्ट में आने के बाद पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल ने पार्षद पद हेतु अपने रिश्तेदार को प्रत्याशी बनवाया। पूर्व पार्षद लाखन सिंह राजपूत का जब नाम लिस्ट से कटा तो उन्होंने चुनाव मैदान में निर्दलीय ताल ठोक दी। लोकेंद्र सिकरवार ने भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया और वह भी निर्दलीय रूप से वार्ड क्रमांक 6 से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने ठाकुर सिंह पटेल को टिकट दिया है तो पूर्व पार्षद ने भाजपा से बगावत की है, जिन्हें वार्ड से भरपूर समर्थन मिल रहा है।

रायसेन/बरेली, नगरीय निकाय चुनाव में सामान्य वार्ड में पिछड़ा वर्ग से बनाए गए प्रत्याशी, भाजपा को उठाना पड़ सकता है खामियाजा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...