UP, अंतर्जनपदीय शातिर महिला चोर गिरफ्तार, यात्रियों को मजबूरी बताकर करती थी हाथ साफ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 17, 2022

UP, अंतर्जनपदीय शातिर महिला चोर गिरफ्तार, यात्रियों को मजबूरी बताकर करती थी हाथ साफ।

अंतर्जनपदीय शातिर महिला चोर गिरफ्तार, यात्रियों को मजबूरी बताकर करती थी हाथ साफ।

  • चोरी के दो एंड्रायड मोवाइल फोन बरामद, मोबाइल की कीमत लगभग 27 हजार रुपए।

UP, अंतर्जनपदीय शातिर महिला चोर गिरफ्तार, यात्रियों को मजबूरी बताकर करती थी हाथ साफ।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। ट्रेन में यात्रा के दौरान या प्लेटफार्म पर यात्रियों को मजबूरी बताकर उन्हें अपनी बातों में लेकर नकदी व लगेज समेत मोबाइल फोन चोरी करने वाली महिला को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा। जामा तलाशी में दो एंड्राइड फोन व पर्स बरामद किया गया है। इटावा जनपद में दो आपराधिक मामले दर्ज होना बताया गया। शनिवार को फफूंँद रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर कोतवाली के जैतापुर गांव निवासी श्यामा देवी पत्नी मुकेश कुमार नायक को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में चौकी इंचार्ज जय किशोर गौतम ने बताया गिरफ्तार की गई महिला के पास से चोरी किया गया माल मिला है। इसकी कीमत तकरीबन 27 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ करने पर अभियुक्ता श्यामा देवी ने बताया कि साहब मैं आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर घूम फिर कर चोरी की घटनाऐं कारित करती हूँ। मै रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मे चढकर कीमती सामान की चोरी कर झुग्गी झोपडी एवं अपने घरों आदि स्थानों पर छिपकर चोरी किए गये सामान को राहगीरों को मजबूरी बताकर बेच देती हूँ और जो पैसा मिलता है उसी से अपने परिवार का पालन पोषण करती हूँ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. जय किशोर गौतम प्रभारी, चौकी जीआरपी फफूंँद थाना जीआरपी इटावा, उ.नि. रामबाबू सिहं प्रभारी चौकी जीआरपी भर्थना, मुकेश कुमार थाना जीआरपी इटावा, म.आ. कल्पना बघेल है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...