रायसेन/सिलवानी, नगर परिषद निर्वाचन के परिणाम घोषित, रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए निर्वाचन प्रमाण पत्र। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 17, 2022

रायसेन/सिलवानी, नगर परिषद निर्वाचन के परिणाम घोषित, रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए निर्वाचन प्रमाण पत्र।

नगर परिषद निर्वाचन के परिणाम घोषित, रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए निर्वाचन प्रमाण पत्र।

रायसेन/सिलवानी, नगर परिषद निर्वाचन के परिणाम घोषित, रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए निर्वाचन प्रमाण पत्र।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
सिलवानी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में जिले के सिलवानी नगर परिषद में 15 वार्डो में पार्षदों के निर्वाचन हेतु हुए मतदान की मतगणना सिलवानी में शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय नवीन भवन में सम्पन्न हुई। मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए तथा निर्वाचित अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारी रामजी लाल वर्मा द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा तथा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। सिलवानी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा के वृजेश रानी निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 389 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अभ्यर्थी ममता को 257 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को आठ मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा के अभ्यर्थी लखन सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल 376 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अभ्यर्थी मुकेश राय को 141 मत प्राप्त हुए। नोटा को 5 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा के देवी सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल 425 मत प्राप्त हुए हैं तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अभ्यर्थी बब्लू को 234 मत प्राप्त हुए। नोटा को 16 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा की अभ्यर्थी अर्चना निर्वाचित हुई हैं। उन्हें कुल 312 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अभ्यर्थी आशासिंह को 236 मत प्राप्त हुए। नोटा को तीन मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक-5 से इंडियम नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी शमीम उद्दीन निर्वाचित हुए। उन्हें कुल 459 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अभ्यर्थी मान सिंह को 75 मत प्राप्त हुए। सिलवानी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-6 से भाजपा के फिरदोस निर्वाचित हुए। उन्हें 530 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की जौहरा वी मिर्जा को 437 मत प्राप्त हुए। नोटा को 10 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक-7 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के हफीज खां निर्वाचित हुए। उन्हें कुल 436 मत प्राप्त हुए तथा उनके निटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के जहूर खॉ को 243 मत प्राप्त हुए। नोटा को 19 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक-8 से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के अजीम निर्वाचित हुए। उन्हें 178 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय फईम मंसूरी को 138 मत प्राप्त हुए। नोटा को 12 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक-9 से भाजपा की निशारानी र्विचित हुई। उन्हें 175 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कॉग्रेस की रिकी को 68 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक-10 से इंडियन नेशनल कॉग्रेस की जेबा खान निर्वाचित हुई। उन्हें 396 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के मासूक खॉ को 245 मत प्राप्त हुए। नोटा को सात मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा के रेशु जैन निर्वाचित हुए। उन्हें 346 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कॉग्रेस की स्वाती समैया को 164 मत प्राप्त हुए। नोटा को एक मत प्राप्त हुआ। वार्ड क्रमांक-12 से इंडियन नेशनल कॉग्रेस की रजिया बेगम निर्वाचित हुई। उन्हें 419 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की अभ्यर्थी आरती को 333 मत प्राप्त हुए। नोटा को 10 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा की अभ्यर्थी अल्का निर्वाचित हुई। उन्हें 454 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कॉग्रेस की जय श्री को 234 मत प्राप्त हुए। नोटा को 5 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक-14 से भाजपा की अभ्यर्थी रागनी निर्वाचित हुई। उन्हें कुल 417 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अभ्यर्थी किरनबाई को 243 मत प्राप्त हुए। नोटा को 9 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा के प्रदीप कुशवाहा निर्वाचित हुए। उन्हें कुल 270 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कॉग्रेस की अभ्यर्थी निधि शर्मा को 178 मत प्राप्त हुए। नोटा को एक मत प्राप्त हुआ।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...