Post Top Ad
Friday, July 29, 2022
UP, यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती लोगों में दहशत।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। औरैया जनपद ही नहीं बल्कि संपूर्ण प्रदेश में एकमात्र स्थान जहां पांच नदियों यमुना, चंबल, सिंध,पहूज और क्वांरी के संगम पंचनद धाम पर इस समय यमुना नदी में जल का स्तर बढ़ने से यमुना नदी उफान पर चल रही है। जिससे तटवर्ती ग्राम वासियों में दहशत का माहौल देखा जा सकता है। यमुना नदी में सिंध और चंबल नदियों ने लगातार बढ़ रहे जल स्तर से यमुना नदी लगातार उफान पर चल रही है। वहीं लोगों के बीच में तरह-तरह की खबरें आने से एक बार पुनः दहशत का माहौल बनता जा रहा है क्योंकि विगत वर्ष नदी के तटवर्ती इलाकों में जिस तरीके से बाढ़ ने कहर बरपाया था उसकी याद कर लोगों के जेहन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने लगातार दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ चौकी स्थापित कर लेखपालों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी तथा बाढ़ से निपटने के समुचित इंतजामामत किए।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद