UP, एसटीएफ टीम लखनऊ एवं औरैया पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 21, 2022

UP, एसटीएफ टीम लखनऊ एवं औरैया पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

एसटीएफ टीम लखनऊ एवं औरैया पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

UP, एसटीएफ टीम लखनऊ एवं औरैया पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एसटीएफटीम उ.प्र. लखनऊ व थाना कोतवाली औरैया पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा संयुक्तरुप से बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में शराब की तस्करी करने वाले 02 शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर कब्जे से डिस्काउन्ट प्रीमियम विहस्की 750 मि.ली. (कुल 99 पेटी), किड्स गोल्ड स्पेशल विहस्की 375 मि.ली. (कुल 64 पेटी), किड्स गोल्ड स्पेशल विहस्की 180 मि.ली. (कुल 109 पेटी) कुल 272 पेटी शराब व एक अदद टाटा कन्टेनर ट्रक को बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल द्वारा जनपद में शराब एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम व निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्रनाथ के निकट पर्यवेक्षण में एसटीएफ टीम उ.प्र. लखनऊ, आबकारी पुलिस औरैया व थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर शराब की तस्करी करने वाले चण्डीगण से एक कन्टेनर में दवाइयों व अन्य सामानो के बीच अवैध शराब तस्करी कर लायी जा रही है जो औरैया होते हुए गुजरेगी। इस सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए एसटीएफ टीम प्रभारी घनश्याम यादव मय टीम उ.प्र. लखनऊ व थाना कोतवाली औरैया पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग के दौरान इण्डियन आयल तिराहे पर मुखबिर द्वारा इटावा की तरफ से आ रहे कंटेनर इशारे से बताते हुये चला गया।

UP, एसटीएफ टीम लखनऊ एवं औरैया पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गाड़ी रोककर आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 04.50 बजे अभियुक्त वादिल हसन पुत्र मुंशी उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी अलीपुर थाना कैराना जनपद शामली के कब्जे से एक अदद सैमसंग कम्पनी का कीपैड मोबाइल फोन, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद पैन कार्ड व 1200 रुपये नगद बरामद हुआ। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सरवर अली पुत्र शराफत अली उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी भण्डावर थाना कैराना जनपद शामली कब्जे से बरामद एक अदद आइटेल कम्पनी का कीपैड मोबाइल फोन व रुपये 500 नगद बरामद हुआ। तथा कंटेनर के अन्दर दवाइयों व अन्य सामानों के बीच में डिस्काउंट व किंग्स गोल्ड की तस्करी के शराब के गत्ते भरे पाये गए जिसमें डिस्काउन्ट प्रीमियम विहस्की 750 मि.ली. (कुल 99 पेटी), किड्स गोल्ड स्पेशल विहस्की 375 मि.ली. (कुल 64 पेटी), 180 मि.ली. (कुल 109 पेटी) तथा एक अदद टाटा कन्टेनर ट्रक, 2 अदद मोबाइल फोन, नगद धनराशि 1700 रुपये बरामद कर दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली औरैया में मु.अ.सं. 570/2022 धारा 60/73/72 आब. अधि. व धारा 420/467/468/471/34/120(B) भा.द.वि. पंजीकृत कर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...