बस चालक कर रहे अपनी मनमानी :- तेज बहाव में फंसी बच्चों से भरी स्कूल बस, पुलिया पार करते समय पानी में डूबने लगी बस; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 23, 2022

बस चालक कर रहे अपनी मनमानी :- तेज बहाव में फंसी बच्चों से भरी स्कूल बस, पुलिया पार करते समय पानी में डूबने लगी बस; देखें VIDEO

बस चालक कर रहे अपनी मनमानी :- तेज बहाव में फंसी बच्चों से भरी स्कूल बस, पुलिया पार करते समय पानी में डूबने लगी बस।

बस चालक कर रहे अपनी मनमानी :- तेज बहाव में फंसी बच्चों से भरी स्कूल बस, पुलिया पार करते समय पानी में डूबने लगी बस; देखें VIDEO

शाजापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है। नदी-नाले उफान पर होने से जिले के कई नदी-नाले पर बनी पुलिया पर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच निकल रहे हैं तो एक बच्चों से भरी स्कूली बस पानी में फंस गई। मामला शाजापुर जिले के तिलावद का है जहा एक स्कूल बस पानी मे फस गई। ग्रामीणों ने पहले रस्सी के सहारे स्कूल बस को निकालने का प्रयास किया लेकिन बस के न निकलने पर ट्रैक्टर के सहारे स्कूल बस को निकाला गया। बस चालक की लापरवाही बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती थी। बस पुलिया पार करते समय पानी में डूबने लगी और बंद हो गई। यह पूरा मामला अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल तिलावद का है, जहां से स्कूल बस बच्चों को लेकर बिकलांखेड़ी छोड़ने जा रही थी और नदी उफान पर आ गई। बस चालक ने पुलिया पर पानी होने के बाद भी बच्चों से भरी बस को निकालने का प्रयास किया और बस नहीं निकल पाई। ग्रामीणों ने समझदारी से सभी बच्चों की जान बचाई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।


दूसरा मामला शाजापुर जिले के तिलावद मैना चौकी का है, जहां नदी पर बनी पुलिया पर 3 फीट का पानी तेज रफ्तार से बह रहा था, जिसका पानी धीरे-धीरे गांव में घुसता जा रहा है। लेकिन यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण बुजुर्ग तेज रफ्तार में बह रहे पानी में पुलिया पार करने को मजबूर है और जान हथेली पर रखकर जान जोखिम में डालते हुए पुलिया पार कर रहा है। पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश ने जिले को पूरी तरह से तरबतर कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...