पार्षद की रैली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, नगरपालिका चुनाव के मतगणना के बाद निकाली थी रैली। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 23, 2022

पार्षद की रैली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, नगरपालिका चुनाव के मतगणना के बाद निकाली थी रैली।

पार्षद की रैली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, नगरपालिका चुनाव के मतगणना के बाद निकाली थी रैली।

पार्षद की रैली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, नगरपालिका चुनाव के मतगणना के बाद निकाली थी रैली।

शाजापुर। शाजापुर में 17 जुलाई को नगरपालिका के लिए हुई मतगणना के बाद एक विजयी पार्षद की रैली में वर्ग विशेष से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस घटना का विरोध करते हुए बस स्टैंड से वाहन रैली निकाली और एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी जगदीश डाबर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हिन्दू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरोध में भी नारेबाजी की। मतगणना स्थल आईटीआई परिसर में जैसे ही वार्ड नंबर 12 से एसडीपीआई के उम्मीदवार समीउल्ला खान के विजय होने की जानकारी लगते ही वहां बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हो गए और बैंड-बाजों के साथ पार्षद को बग्घी में बिठाकर पूरे शहर में जुलूस निकाला और इसी दौरान विजय रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिन्दू वादी संगठन ने इसका विरोध जताते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के मुताबिक, पार्षद का विजय जुलूस पुलिस की उपस्थिति में निकाला गया था जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...