Post Top Ad
Friday, July 22, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देवास
मध्य प्रदेश
विडियो
मंदिर परिसर में मवेशियों को रोकने को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, विवाद में कर डाली पुजारी की निर्मम हत्या; देखें VIDEO
मंदिर परिसर में मवेशियों को रोकने को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, विवाद में कर डाली पुजारी की निर्मम हत्या; देखें VIDEO
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
देवास। जिले के पीपलरावां थाना अंतर्गत गांव भूतेश्वर धुतखेड़ा में मंदिर के आस-पास बकरी नही चराने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई की एक पक्ष ने दूसरे के ऊपर कुल्हाड़ी व लकड़ी से हमला कर दिया। इसमें पुजारी की मौत हो गई व चार घायल हो गए। भूतेश्चर धूतखेड़ा में मंदिर के समीप कुछ लोग मवेशी चरा रहे थे। जिससे मंदिर परिसर में मवेशी घुसने की बात पर मंदिर पुजारी मदनपुरी गोस्वामी ने हरिसिंह व बजेसिह को मंदिर के समीप गंदगी न फैलने का करते हुए उन्हें मवेशी नहीं चराने को कहा। जिसको लेकर उन दोनो के बीच कहासुनी हो गई और विवाद हो गया।
उसके बाद देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और बीच-बचाव करने पहुंचे पुजारी परिवार के सदस्यों से भी मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद में कुल चार लोग घायल हुए, घायलों को उपचार हेतु सोनकच्छ सामुदायिक केन्द्र पहुंचाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय देवास रेफर किया गया। उपचार के दौरान 55 वर्षीय मंदिर पुजारी मदनपुरी गोस्वामी की सिर व पैर में गंभीर चोंट होने से मौत हो गई। जबकि उसके बेटे कन्हैयापुरी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है की पुलिस ने मामले में करीब 20 से अधिक लोगो पर प्रकरण दर्ज किया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देवास
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद