Post Top Ad
Friday, July 22, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देवास
मध्य प्रदेश
20 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर की चाकू गोदकर की हत्या, 8 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज।
20 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर की चाकू गोदकर की हत्या, 8 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
देवास। अपराधी बेखौफ पिछले 24 घंटो में जिले में 2 निर्मम हत्याएं हो गई है। बात करे देवास शहर की तो शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंर्तगत बावड़ीया के रंजन बाड़ा के पास हनुमान मंदिर स्थित सज्जन सिंह कॉलोनी में बदमाशो ने गुरुवार रात करीब 12.30 बजे युवक गणेश उर्फ गन्नू भावसार उम्र 20 वर्ष निवासी सज्जन सिंह कॉलोनी बावडिया पर डंडे, तलवार, चाकू व गुप्ती से हमला कर दिया जिससे गणेश के गर्दन, पेट, सीने में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक गणेश पर भी कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। मामले में पुलिस ने फरियादी गोविंद सिंह राजपूत की शिकायत पर 8 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपी पटेल नगर, बावड़िया के निवासी है। जानकारी के मुताबिक युवक पर डंडे, तलवार, चाकू व गुप्ती से हमला कर दिया, वही अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि चुनाव व पुरानी रंजिश को लेकर चल रहे विवाद को लेकर भी हत्या हुई है। मृतक गणेश उर्फ गन्नू भावसार गुंडा प्रवृत्ति का युवक था, पूर्व में कई प्रकरण दर्ज थे। पूर्व में भी औद्योगिक थाना पुलिस ने गणेश उर्फ गन्नू भावसार का जुलूस निकाला था। गणेश के खिलाफ औद्योगिक थाना क्षेत्र में करीबन डेढ़ दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देवास
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देवास,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद