Post Top Ad
Friday, July 22, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देवास
मध्य प्रदेश
विडियो
दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, चोरी के समान का हिस्सा करने को लेकर तीनो के बीच हुआ था विवाद, पुलिस ने किया खुलासा; देखें VIDEO
दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, चोरी के समान का हिस्सा करने को लेकर तीनो के बीच हुआ था विवाद, पुलिस ने किया खुलासा; देखें VIDEO
कन्नौद। दिनांक 18.07.22 को सुरानी के जंगल मे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक आशिक पिता चाँद शाह फ़क़ीर उम्र 16 वर्ष निवासी सतवास रोड़ कन्नौद का रहने वाला था। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उसके भाई ने 16 जुलाई को ही कन्नौद पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद उसका शव 18 जुलाई को सुरानी के जंगल मे मिला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुँचती है, उसके बाद शव को कन्नौद सिविल अस्पताल पहुँचाया जाता है। जंहा उसका पीएम करके शव परिजनों को सौप दिया जाता है।
इसके बाद एसपी व एसडीओपी के निर्देशन में टीम का गठन किया जाता है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आरोपी की तलाश शुरू की जाती है। मुखबीर की सूचना से पता चलता है कि मृतक आशिक अपने दो साथियों समीर व रोहित के साथ आखरी बार एक होटल पर देखा गया था। जब रोहित ओर समीर से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि आशिक ओर रोहित व समीर ने L&T कंपनी से लोहा चोरी किया था। जिसकी हिस्सा पत्ती की जा रही थी, उसी दरमियान आशिक का रोहित व समीर से विवाद हो गया। विवाद के बाद रोहित व समीर ने आशिक को भूसे के ढेर में गलाघोंट कर उसकी हत्या कर दी थी। कन्नौद पुलिस ने आरोपियों रोहित पिता राम अवतार उम्र 24 वर्ष व समीर पिता शेख मोहम्मद उम्र 16 वर्ष निवासी कन्नौद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देवास
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद