Post Top Ad
Monday, August 1, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
प्राइवेट स्कूल के 60 साल के शिक्षक ने 7 साल की मासूम से किया रेप, दलिया देने के बहाने बुलाया था।
प्राइवेट स्कूल के 60 साल के शिक्षक ने 7 साल की मासूम से किया रेप, दलिया देने के बहाने बुलाया था।
उत्तर प्रदेश। एटा जनपद से नाबालिग बच्ची के साथ रेप की शर्मनाक घटना सामने आई। जहां 60 साल के अधेड़ शिक्षक ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित बच्ची के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक दलिया देने के बहाने गांव के पास बने स्कूल के कमरे में बच्ची को ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची को दलिया का पैकेट देकर भेज दिया। स्कूल में बच्ची से रेप की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्ची रोती-बिलख्ती घर पहुंची और माता-पिता को घटना के बारे में बताया। तुरंत ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एटा जिले के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू की। आरोपी किसी स्कूल में प्राइवेट शिक्षक है। डीएम ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जानकारी कर रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने इसी साल बच्ची का नाम स्कूल में लिखवाया था। मेरी पत्नी भी आंगनबाड़ी में काम करती है। रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे बुजुर्ग मास्टर ने पत्नी के सामने ही बच्ची को दलिया लेने के लिए अपने पास बुलाया। पत्नी को जरा भी अहसास नहीं हुआ कि उनकी बेटी के साथ बुजुर्ग कुछ गलत भी कर सकता है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। वहीं एटा के अपर पुलिस अक्षीक्षक ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है। दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद