Post Top Ad
Monday, August 1, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
जमीन विवाद को लेकर महिला को बेरहमी से पीटा, जेठ ने प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्ची पाउडर; बाल खींचे, बरसाए लात-घूंसे।
जमीन विवाद को लेकर महिला को बेरहमी से पीटा, जेठ ने प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्ची पाउडर; बाल खींचे, बरसाए लात-घूंसे।
उत्तर प्रदेश। बांदा में एक महिला की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ महिलाएं और युवक एक महिला की जमकर पिटाई कर रहे हैं। लोगों ने महिला पर जमकर लात-घूंसे बरसाए, बाल खींचे और यहां तक कि महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। यह मामला जिले के तिंदवारी गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला की पिटाई उसके परिवारवालों ने ही की है। जमीनी विवाद के चलते यह घटना हुई है। पीड़िता का आरोप है कि पिटाई करने वालों ने उसके साथ अभद्र हरकतें भी कीं। साथ ही जेठ ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची का पाउडर भी डाल दिया।
पुलिस के मुताबिक, वीडियो 25 जुलाई का है। महिला से पिटाई के दो वीडियो वायरल सामने आए हैं। एक में कुछ महिलाएं खाली पड़े मकान में महिला से मारपीट कर रही हैं, तो दूसरे वीडियो में एक शख्स महिला के बाल खींचकर उसे सड़क पर घुमा रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जमीनी विवाद के चलते परिवार के कुछ लोग उसके घर में घुस गए। पहले महिलाओं ने उससे मारपीट की, फिर जेठ और भतीजे ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ अश्लील हरकत की और प्राइवेट पार्ट पर मिर्च पाउडर डाल दिया। यही नहीं, बाहर ले जाकर अर्धनग्न हालत में ही सड़क पर घुमाया।
महिला ने बताया, 'मैंने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेरे साथ अन्याय हुआ है, मुझे न्याय चाहिए।'
इस पूरे मामले पर बांदा के डीएसपी ने कहा कि तिंदवारी की रहने वाली महिला ने परिवार के कुछ लोगों पर पिटाई और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस के पास इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद