रायसेन, सयुंक्त किसान मोर्चा ने विरोध प्रर्दशन कर सौंपा ज्ञापन, केंद्र की मोदी सरकार व शिवराज सरकार की तानाशाही से किसान परेशान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 1, 2022

रायसेन, सयुंक्त किसान मोर्चा ने विरोध प्रर्दशन कर सौंपा ज्ञापन, केंद्र की मोदी सरकार व शिवराज सरकार की तानाशाही से किसान परेशान।

सयुंक्त किसान मोर्चा ने विरोध प्रर्दशन कर सौंपा ज्ञापन, केंद्र की मोदी सरकार व शिवराज सरकार की तानाशाही से किसान परेशान।

रायसेन, सयुंक्त किसान मोर्चा ने विरोध प्रर्दशन कर सौंपा ज्ञापन, केंद्र की मोदी सरकार व शिवराज सरकार की तानाशाही से किसान परेशान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि उपज मंडी गेट के समक्ष किसान जागृति संगठन रायसेन ने धरना देकर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रर्दशन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एलके खरे को ज्ञापन सौपा गया। किसान जागृति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार राय ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकारें अहंकारी है, जो सिर्फ तानाशाही करने पर उतारू है। केन्द्र सरकार ने किसानों को लिखित आश्वासन के बाद भी सरकारों द्बारा कोई कार्यवाही ना करना किसानों के साथ धोखा और विश्वासघात है। किसान अब इस विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं करेगा। केन्द्र में बैठी मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है। इसी का जीता-जागता उदाहरण लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश में केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा किसानों का नरसंहार किया गया था। इसके बाद भी केंद्रीय मंत्री के बेटे पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्र में बैठी हुई सरकार पूंजीवादी की सरकार है। किसानों, गरीबों के साथ किस तरह तानाशाही करने पर उतारू है। एक और उदाहरण लगातार चल रहा किसान आंदोलन है। किसान देश का अन्नदाता है, सरकार को उनकी तकलीफ भी नहीं दिखाई दे रही है। किसानों की आमसभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि हम समर्थन मूल्य गारंटी कानून लेकर ही रहेंगे। यथा केन्द्र के गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करो।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...