रायसेन/देवरी, जिले के बेहद खूबसूरत नगर में मुसलमान भाइयों ने शांति और सद्भाव के साथ निकाली तिरंगा यात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 12, 2022

रायसेन/देवरी, जिले के बेहद खूबसूरत नगर में मुसलमान भाइयों ने शांति और सद्भाव के साथ निकाली तिरंगा यात्रा।

जिले के बेहद खूबसूरत नगर में मुसलमान भाइयों ने शांति और सद्भाव के साथ निकाली तिरंगा यात्रा।

रायसेन/देवरी, जिले के बेहद खूबसूरत नगर में मुसलमान भाइयों ने शांति और सद्भाव के साथ निकाली तिरंगा यात्रा।

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। जिले की आखिरी सीमा से लगा हुआ नगर देवरी जो खूबसूरत वादियों एवं तालाबों, झरनों के लिए प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से सैलानी आकर पिकनिक मनाते हैं। यहां की पहाड़ियों एवं तालाबों का नजारा देखते ही बनता है। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, इसी के चलते पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। देश के तिरंगे के सम्मान में नगर देवरी मैं रहने वाले मुसलमान भाइयों ने हजारों की संख्या में तिरंगा हाथों में लेकर आतिशबाजी करते हुए बाजे-गाजे के साथ आजादी के नारे लगाते हुए नगर के विभिन्न चौराहों से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली।

रायसेन/देवरी, जिले के बेहद खूबसूरत नगर में मुसलमान भाइयों ने शांति और सद्भाव के साथ निकाली तिरंगा यात्रा।

मुसलमान भाइयों की तिरंगा यात्रा देखने के लिए नागरिक जगह-जगह इकट्ठे होकर मुसलमान भाइयों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यहां के मुस्लिम भाईचारे को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में शांति और सद्भाव का प्रतीक माने जाते हैं। यहां के बुजुर्ग बताते हैं, देश की आजादी से आज तक हिंदू-मुसलमान भाइयों के बीच आज तक किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। यहां के हिंदू और मुसलमान भाई सभी त्यौहार मिलकर बड़ी सादगी के साथ मनाते चले आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...