Post Top Ad
Sunday, September 25, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बहन के देवर ने शादी में आई 13 साल की नाबालिग से कई बार किया रेप, 7 महीने की गर्भवती, तबीयत बिगड़ने पर खुला राज।
बहन के देवर ने शादी में आई 13 साल की नाबालिग से कई बार किया रेप, 7 महीने की गर्भवती, तबीयत बिगड़ने पर खुला राज।
उत्तर प्रदेश। औरेया से सनसनीखेज मामले सामने आया है, जनपद के एक गांव में रहने वाली 13 साल की नाबालिग गर्भवती पाई गई। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां जांच में नाबालिग सात माह की गर्भवती निकली। अब नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। औरेया के एक गांव में रहने वाली 13 साल की नाबालिग की एक दिन अचानक से तबीयत खराब हो गई। घरवाले उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो नाबालिग सात महीने की गर्भवती निकली। इतनी छोटी बच्ची के गर्भवती होने की खबर से परिवारवालों के होश ही उड़ गए। नाबालिग से जब इस बारे में पूछा गया तो मौसेरी बहन के देवर द्वारा रेप किए जाने की बात सामने आई।
नाबालिग के पिता के मुताबिक, फरवरी महीने में बच्ची अपनी मौसेरी बहन की ससुराल में आयोजित एक शादी में गई हुई थी। इस दौरान उसकी बहन के देवर ने कई दिनों तक नाबालिग का रेप किया। पिता का कहना है कि नाबालिग का रेप होने में मौसेरी बहन का भी हाथ है। उसे पूरी जानकारी थी, लेकिन उसने देवर को रोकने की जगह उसका साथ दिया। शादी के बाद बेटी घर आ गई, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। तबीयत खराब होने पर इस बात का खुलासा हुआ। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में आरोपी पर आईपीसी की धारा 376, 120-बी सहित दो अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद