Post Top Ad
Sunday, September 25, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हरियाणा
कांग्रेस की महिला नेता और एडवोकोट ने सरेराह की फायरिंग, इंस्टाग्राम पर डाली VIDEO
कांग्रेस की महिला नेता और एडवोकोट ने सरेराह की फायरिंग, इंस्टाग्राम पर डाली VIDEO
हरियाणा। पलवल में कांग्रेस की एक महिला नेता और महिला एडवोकेट को सरेआम हवाई फायरिंग का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करना भारी पड़ गया। फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 16 सितंबर को साइबर सेल के प्रभारी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें इंस्टाग्राम की एक आईडी पर दो महिलाएं अवैध हथियार लहराते हुए दिखाई दीं। महिलाएं अवैध हथियार से सरेआम फायरिंग कर रही थीं, वीडियो में पंजाबी गाने सुनाई दे रहे थे। वीडियो में महिलाओं द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियारों के बारे में पुलिस लाइन से रिपोर्ट ली गई। इसके बाद दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
साइबर सेल के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहीं महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई गई और दोनों महिलाओ की पहचान की गई। महिलाओं की पहचान पलवल के वार्ड नंबर 14 की रहने वाली चंचल उर्फ दिशा गौतम (कांग्रेस पार्टी की महिला नेता) और वार्ड नंबर 26 की रहने वाली पूनम राव (एडवोकोट) के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच उन्हें सौपी गई है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद