Post Top Ad
Thursday, September 15, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
देंखे VIDEO- रायसेन/सुल्तानपुर, 12 गायों की मौत के बाद धरने पर बैठे कम्प्यूटर बाबा ने कलेक्टर के आश्वासन के बाद खत्म किया धरना।
देंखे VIDEO- रायसेन/सुल्तानपुर, 12 गायों की मौत के बाद धरने पर बैठे कम्प्यूटर बाबा ने कलेक्टर के आश्वासन के बाद खत्म किया धरना।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सुल्तानपुर के पास हाईवे पर गुरुवार को अज्ञात वाहन ने 13 गायों को कुचल दिया था। जिसके बाद बजरंग दल और आसपास के लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। तभी पूर्व मंत्री एवं कंप्यूटर बाबा विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। कलेक्टर व एसपी के पहुंचने पर और उनके आश्वासन के बाद बाबा ने धरना तोड़ दिया।
पढ़े पूरी खबर :- रायसेन, ट्राले की चपेट में आने से 16 गायों की मौत, घटना स्थल कंप्यूटर बाबा बैठे धरने पे, सरकार को दी चेतावनी।
ज्ञात हो की सुल्तानपुर के पास हाईवे पर बुधवार की रात्री में वाहनों द्वारा हुई गायों की हत्या को लेकर पूर्व मंत्री कंप्यूटर बाबा गुरुवार की सुबह से धरने पर बैठ गए थे. सूचना मिलते ही एडीएम आदित्य रिछारिया और एडिशनल एसपी अमृत मीणा मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को संभाला। तभी कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकास कुमार सहवाल भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद कम्प्यूटर बाबा ने धरना स्थगित कर दिया।
जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए संबंधित नगर पालिका, जनपद पंचायतों को निर्देश दिए जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। उन वाहनों को भी तलाशा जाएगा जो दुर्घटना कर रहे हैं। प्रशासन ने गायों की हत्या पर गहरी चिंता जताई और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी कोशिश करेगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद