रायसेन/उदयपुरा, गणेश विसर्जन के समय दो गुटो में हुआ विवाद, धारा 144 लागू; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 11, 2022

रायसेन/उदयपुरा, गणेश विसर्जन के समय दो गुटो में हुआ विवाद, धारा 144 लागू; देखें VIDEO

गणेश विसर्जन के समय दो गुटो में हुआ विवाद, धारा 144 लागू

रायसेन/उदयपुरा, गणेश विसर्जन के समय दो गुटो में हुआ विवाद, धारा 144 लागू; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर राकेश दुबे के साथ जसवंत साहू की रिपोर्ट।
उदयपुरा। मप्र के रायसेन जिले में उदयपुरा कस्बे में गणेश विसर्जन के चल समारोह के दौरान दो समुदाय के बीच डीजे की आवाज को कम करने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान हुई झड़प में कई दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना से नाराज एक पक्ष के लोगो ने पुलिस थाने का घेराव कर जमकर नारे बाजी की, जिसके बाद पुलिस को धारा 144 लागू कर भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज कराना पड़ा।


रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे एवं एसपी विकास शाहवाल घटना के बाद उदयपुरा पहुँच गए। यहा कानून व्यवस्था के लिए उदयपुरा के आसपास से पांच थानों सहित जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। रायसेन जिले के उदयपुरा में कोलीपुरा मोहल्ले (प्रेमनगर वार्ड 7) में गणेश विसर्जन के लिए एक झांकी का जुलूस निकाला जा रहा था।


इस दौरान जब झांकी एक मदरसे के सामने पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने डीजे की आवाज कुछ कम करने के लिए कहां। आयोजन समिति के लोगो का आरोप हैं कि जब जुलूस मदरसे के सामने से निकल रहा तब किसी ने गणेशजी की मूर्ति पर गर्म पानी और चप्पल फेक दी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्साये लोगो ने थाने का घेराव कर दो दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। वही जिस महिला ने गर्मपानी और चप्पल फेंकी वह एक वर्ग विशेष की बताई गई है।


सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने महिला सहित 6 लोगो पर मामला दर्ज किया है। पुलिस थाने में आरोपियो को गिरफ्तार करने और मामला दर्ज करने को लेकर भारी भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। रायसेन से कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकाश कुमार शाहवाल भी मौके पर पहुंए। आसपास थानों से पुलिस फोर्स भी उदयपुरा पहुंचा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...